बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रविवार को न्यास द्वारा चलाए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि रानी बाजार में केजी कॉम्पलेक्स के पास, लक्की मॉडल, गोगागेट से चौपड़ा कटले, पंचमुखा हनुमान मंदिर के समीप व शर्मा कॉलोनी क्षेत्र में करीब सवा करोड़ की लागत से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त सभी कार्य प्रगति पर हैं व लगभग 10 दिनों की अवधि में पूर्ण हो जाएंगे। न्यास के अशोक चौहान ने बताया कि कार्य के दौरान गुणवत्ता व समयबद्धता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए तथा क्षेत्रवासियों द्वारा आसपास की गलियों में भी कार्य करवाने का अनुरोध किया जिस पर न्यास अध्यक्ष ने शीघ्र ही करवाने का आश्वासन दिया।
. ✍️ Mohan Thanvi

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं