जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया

*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की बैठक श्रीमान राजेन्द्र कुमार पारीक अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवम् सेशन न्यायाधीश),बीकानेर की अध्यक्षता में दिनांक 29.06.2018 को अवकाशागार में अन्य अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में जिला कलेक्टर श्री एन. के गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री सवाई सिंह गोदारा, श्री विनोद कुमार सोनी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय संख्या 01, श्री श्याम सुंदर लाटा न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय संख्या 02, श्री पवन कुमार अग्रवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सतपाल सिंह शेखावत, लोक अभियोजक, श्री संतनाथ योगी, बार अध्यक्ष व श्री राहुल चौधरी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित हुए। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत 9 (नौ) प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जिनमें 1 प्रार्थना पत्र को खारिज कर शेष 8 प्रार्थना पत्रों पर प्रतिकर राशि 33,50,000 (तैतीस लाख पचास हजार रूपये मात्र) की राशि स्वीकृत की गयी एवम् निःशुल्क विधिक सहायता हेतु प्राप्त 30 प्रार्थना पत्रो में अधिवक्ता की नियुक्ति की जाकर विधिक सहायता प्रदान की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा