कोटगेट थानाधिकारी का अभिनंदन
बीकानेर, 26 अप्रैल। मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा गुरुवार को कोटगेट थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि इस अवसर पर भारद्धाज को शाॅल तथा साफा पहनाकर तथा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान राजनारायण मोदी, गोपाल नागपाल, कालू पांडे, रामजी सोनी, महेश बिस्सा आदि मौजूद रहे। व्यास ने बताया कि भारद्वाज पूर्व में पीबीएम अस्पताल की पुलिस चौ
की के प्रभारी रह चुके हैं। भारद्वाज ने कहा कि वे पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास तथा अपराधियों में भय’ की भावना के साथ कार्य करेंगे।

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं