बीकानेर 1/7/17 । लाभू जी कटला के अंदर 15 - 20 दिन पहले हुई चोरी का पर्दाफाश करने पर कोटगेट थाना के SHO महेंद्र दत्त शर्मा को लाभू जी कटले के व्यापारियों ने कटले में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक श्रीमाल विचय कोचर घनश्याम लखाणी शांतिलाल बांठिया ओर अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे। महेंद्रदत शर्मा ने सभी व्यापारियों को कहा हमने अपना कर्तव्य निर्वहन किया है । उन्होंने भविष्य मे ऐसी घटनाएं ना हो उसके लिए सभी व्यापारियो को पूरे लाभू जी कटले के अंदर सी.सी.टीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया। व्यापारियो ने SHO को आश्वासन दिया कि आने वाले चार पांच दिनो मे पुरे कटले मे सी.सी.टीवी केमरे लगवा दिए जाएंगे । इसी घटना के संबंध मे कल बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नरपत सिंह सेठिया के नेतृत्व मे बीकानेर पुलिस अधीक्षक से मिला और धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल मे सेठिया के साथ घनश्याम लखाणी सुरेंद्र पटवा महेंद्र बरड़िया सत्यनारायण डागा संजीव अरोड़ा शामिल थे।
- मोहन थानवी
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं