उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

✒️@Mohan Thanvi


उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

श्रीमती विमला देवी पारीक ने किया उद्घाटन, व्यवसाय विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम


उदयपुर। प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर शहर जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक के कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का आज उदयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन श्रीमती विमला देवी पारीक ने अपने कर-कमलों से किया।

इस अवसर पर दीपक पारीक ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम इससे पूर्व पटियाला, जयपुर एवं बीकानेर में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उदयपुर में शुरू हुआ यह उनका चौथा शोरूम है।

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक जगत में निरंतर विस्तार और नए आयाम स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उदयपुर में इस नए शोरूम के प्रारंभ होने से उदयपुर सहित राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों के आमजन को उत्कृष्ट आभूषणों की नई सौगात मिलेगी।

शोरूम के भव्य शुभारंभ समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं आमजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1




Comments