शुभ दीपावली : खरीदारी करने जा रहे हैं तो... जान लीजिए लागू हो चुके सोना-चांदी खरीद पर नए नियम

खरीदार को तौल में गड़बड़ी से आर्थिक नुकसान न हो, इसलिए उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार ने राजस्थान विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम 29 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं।

मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिवाली सहित पूरे वर्ष सोना-चांदी की खरीद-बिक्री में सही तौल और पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है

औरों से हटकर सबसे मिलकर


file photo social media 

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


शुभ दीपावली : खरीदारी करने जा रहे हैं तो... जान लीजिए
लागू हो चुके सोना-चांदी खरीद पर नए नियम


29 अक्टूबर से सोना-चांदी के व्यापार में निर्धारित मानकों वाले सटीक कांटों का उपयोग अनिवार्य

बीकानेर, 30 अक्टूबर 2026। दिवाली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को खरीदी गई बहुमूल्य धातु की सही मात्रा मिले और तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी से उन्हें आर्थिक नुकसान न हो, इसके लिए उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम 29 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं।

संशोधित नियमों के अनुसार, सोना, चांदी एवं अन्य बहुमूल्य धातुओं की खरीद-बिक्री में Class I (विशेष सटीकता) या Class II (उच्च सटीकता) श्रेणी के ऐसे कांटों का उपयोग अनिवार्य होगा, जिनका सत्यापन अंतराल 1 मिलीग्राम या उससे कम हो। सरल शब्दों में, व्यापारियों को ऐसे निर्धारित मानकों वाले कांटों का उपयोग करना होगा, जो अत्यंत कम मात्रा में भी तौल की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त हों।

*स्वर्णकारों एवं सर्राफा व्यापारियों के लिए जरूरी निर्देश*

उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी स्वर्णकारों, सर्राफा व्यापारियों और बहुमूल्य धातुओं का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों से निम्नलिखित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है—

1. *निर्धारित मानकों वाले कांटों का उपयोग करें*: सोना, चांदी एवं अन्य बहुमूल्य धातुओं की तौल के लिए निर्धारित Class I या Class II श्रेणी के कांटों का ही उपयोग करें।
2. *सटीकता सुनिश्चित करें*: कांटे का सत्यापन अंतराल 1 मिलीग्राम या उससे कम होना चाहिए।
3. *वैध सत्यापन प्रमाण-पत्र रखें*: व्यापार में प्रयुक्त कांटों का नियमानुसार सत्यापन कराएं और उनका सत्यापन प्रमाण-पत्र वैध रखें।
4. *नियमों का पालन करें*: यदि वर्तमान में उपयोग किया जा रहा कांटा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, तो नियमों के अनुरूप कांटे की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

*उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि*

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिवाली सहित पूरे वर्ष सोना-चांदी की खरीद-बिक्री में सही तौल और पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। विभाग ने सभी संबंधित व्यापारियों से नए प्रावधानों का पालन करने की अपील की है, ताकि उपभोक्ताओं को उनके भुगतान के अनुरूप बहुमूल्य धातु की सही मात्रा प्राप्त हो।

उपभोक्ताओं से अपील है कि दिवाली पर सोना-चांदी खरीदते समय तौल पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए राजस्थान उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments