भारतीय सिंधु सभा सेवा परिषद द्वारा समाज के जरूरतमंद को निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे है चिकित्सा उपकरण

बीकानेर में यह सेवा प्रकल्प का निर्माण स्वर्गीय श्री श्याम सुंदर आहूजा की ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत किया गया है

औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

भारतीय सिंधु सभा सेवा परिषद द्वारा समाज के जरूरतमंद को निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे है चिकित्सा उपकरण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


भारतीय सिंधु सभा सेवा परिषद द्वारा समाज के जरूरतमंद को निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे है चिकित्सा उपकरण

भारतीय सिंधु सभा सेवा परिषद की स्थापना समाज के सदस्यों को चिकित्सा से सम्बंधित उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिये गत वर्ष सेवा प्रकल्प को बनाया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद को निःशुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाना है। सेवा प्रकल्प द्वारा बीकानेर के चार महानगरों धोबी तलाई, पवनपुरी, मुक्ता प्रसाद एवं रथखाना में चिकित्सा उपकरणों को रखा गया है। बीकानेर में यह सेवा प्रकल्प का निर्माण स्वर्गीय श्री श्याम सुंदर आहूजा की ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। चिकित्सा से संबंधित उपकरणों को अधिकतम तीन माह की अवधि के लिये दिया जाता है। अधिक आवश्यकता होने पर इस अवधि को बढाया भी जा सकता है। उपयोग के पश्चात उपकरण को संबंधित महानगर में पुनः जमा उसी स्थान पर जमा करवा दिया जाता है जहां से यह प्राप्त किया गया है ताकि यह अधिक से अधिक जरूरतमंदों के काम आ सके।
धोबी तलाई से तीस पवनपुरी से पचास, मुक्ता प्रसाद से पन्द्रह एवं रथखाना से बीस जरूरतमंद चिकित्सा उपकरणों का लाभ समाज के सदस्य ले चुके है। सेवा प्रकल्प के तहत वॉकर, एयर स्टिक, व्हील चेयर, एयर बैड, नेबुलाईजर मशीन, सक्शन मशीन, बीपी मोनिटर आदि चिकित्सा सामग्री उपलब्ध है। प्रकल्प द्वारा आगे और अधिक चिकित्सा उपकरणों को शामिल करने की योजना है।

Comments