विधायक जन सुनवाई केंद्र करवाएगा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण : व्यास



औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

विधायक जन सुनवाई केंद्र करवाएगा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण : व्यास
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com

विधायक जन सुनवाई केंद्र करवाएगा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण : व्यास

दीपावली पर विधायक जेठानंद व्यास ने दी शुभकामनाएं, दिसंबर से शुरू होगा 39 वार्डों का स्वच्छता सर्वेक्षण

बीकानेर, 7 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, संपत्ति और समृद्धि लेकर आए।

इस अवसर पर विधायक व्यास ने घोषणा की कि दिसंबर माह से विधायक जन सुनवाई केंद्र द्वारा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो नियमित रूप से सभी वार्डों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करेगी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबसे स्वच्छ पाए जाने वाले वार्ड के सफाई कार्मिकों को प्रतिमाह विधायक जनसुनवाई केंद्र पर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

Comments