बीकानेर Rail-News : आगामी कोहरे के मौसम में उत्तर पश्चिम रेलवे की डिब्रूगढ़-लालगढ़ सहित 06 रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी _02 रेलसेवाएं पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी

संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेंगी अथवा उनके फेरों में कमी की जाएगी।

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर Rail-News : आगामी कोहरे के मौसम में उत्तर पश्चिम रेलवे की 06 रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
_02 रेलसेवाएं पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर Rail-News : आगामी कोहरे के मौसम में उत्तर पश्चिम रेलवे की डिब्रूगढ़-लालगढ़ सहित 06 रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
_02 रेलसेवाएं पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी

रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 02 रेलसेवाओं को पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेंगी अथवा उनके फेरों में कमी की जाएगी।

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा यह रेलसेवा (गुरुवार एवं शनिवार) दिनांक 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 एवं 31 दिसंबर 2026 तथा 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 26 ट्रिप) रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा यह रेलसेवा (शुक्रवार एवं रविवार) दिनांक 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 दिसंबर 2026 तथा 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29 एवं 31 जनवरी 2027 एवं 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 एवं 28 फरवरी 2027 को (कुल 26 ट्रिप) रद्द रहेगी।

*रेलसेवाओं के फेरों में कमी*

1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदह प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनांक 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसंबर 2026 तथा 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 39 ट्रिप) रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदह-अजमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसंबर 2026 तथा 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी 2027 एवं 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी 2027 को (कुल 39 ट्रिप) रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05, 12, 19 एवं 26 दिसंबर 2026 तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 06, 13, 20 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 13 ट्रिप) रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 08, 15, 22 एवं 29 दिसंबर 2026 तथा 05, 12, 19 एवं 26 जनवरी 2027 एवं 02, 09, 16 एवं 23 फरवरी 2027 को (कुल 13 ट्रिप) रद्द रहेगी।

*नोट- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 01 दिसंबर 2026 को संचालित होगी।*

Comments