Rail-Employee-News चुनौतियां का सामना करने के लिए पूरे समर्पण के साथ Union को मजबूत करने के आव्हान के साथ नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का अधिवेशन सम्पन्न
20 नवंबर को जोनल प्रदर्शन करने का निर्णय
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Rail-Employee-News चुनौतियां का सामना करने के लिए पूरे समर्पण के साथ Union को मजबूत करने के आव्हान के साथ
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का अधिवेशन सम्पन्न
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का अधिवेशन सम्पन्न
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन का 23 वां वार्षिक अधिवेशन आज रेलवे स्पोर्ट्स मैदान में जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष एवं रेल श्रमिक आंदोलन के प्रणेता उमराव मल पुरोहित के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और यूनियन गीत के साथ हुई। जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार ने गत अवधि में दिवंगत यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रमुख हस्तियों को श्रदांजलि अर्पण कराते हुए प्रतिनिधि सत्र की कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा दिया।
यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने पिछले अधिवेशन के बाद से अब तक की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय परिदृश्य, आठवा वेतन आयोग, विभिन्न कांफ्रेंस, जोनल गतिविधियां, महत्वपूर्ण उपलब्धियां, युवा एवं महिला विंग गतिविधियां, संगठनात्मक कार्यक्रम, भावी चुनोतियो आदि विषयों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने भावी चुनौतियां का सामना करने के लिए यूनियन पदाधिकारियों को पूरे समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। यूनियन के कोषाध्यक्ष विपुल सक्सेना ने वर्षभर के आय व्यय का लेखा जोखा प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किया।
इस अवसर पर विभिन्न मांगों संबंधी प्रस्ताव राकेश यादव ने प्रस्तुत किया और जगदीश सिंह ने इसका समर्थन करते हुए 20 नवंबर को जोनल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। मोबाइल स्क्रीन से दूरी और एआई का सहायक साधन के रूप में ही उपयोग करने संबंधी प्रस्ताव मोहन चेलानी ने प्रस्तुत किया और के एस अहलावत ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इसके लिए सघन जागरूक अभियान चलाया जाएगा।
बीकानेर मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ और अध्यक्ष प्रेम सैनी ने सभी प्रतिनिधियों का सहयोग प्रदान करने एव सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।
सभी मंडल और कारखानों के प्रतिनिधियों ने उत्तम दर्जे की आवास, खानपान व्यवस्था और आयोजन के लिए बीकानेर मंडल और कार्यशाला टीम की जमकर तारीफ की।
अधिवेशन के संचालन में प्रमोद यादव, नरेंद्र भारद्वाज, मोहम्मद सलीम क़ुरैशी सुभाष मीना, राजेंद्र खत्री,संजीव मलिक, दीनदयाल, दिनेश सिंह, विजय श्रीमाली, मुश्ताक अली, शिवानंद, जितेन्द्र चौधरी, पवन बीकानेर जगसीर, महेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, आशु सोलंकी, अम्बिका दुबे, शत्रुघन पारीक, आदि सहित अनेक साथियो का योगदान रहा।





Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं