बीकानेर : ब्रह्मलीन धन्नू फकीर जी की असीम कृपा से गद्दीनशीन संत दिनेश महाराज के सान्निध्य धूमधाम से सत्संग हुआ

महाराज के मुखारविन्द से भक्तों को अमृतमय प्रवचन एवं भजनों का लाभ प्राप्त हुआ

औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : ब्रह्मलीन धन्नू फकीर जी की असीम कृपा से गद्दीनशीन संत दिनेश महाराज के सान्निध्य धूमधाम से सत्संग हुआ
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : ब्रह्मलीन धन्नू फकीर जी की असीम कृपा से गद्दीनशीन संत दिनेश महाराज के सान्निध्य धूमधाम से सत्संग हुआ।

बीकानेर, 27 सितंबर 2026

परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि ब्रह्मलीन धन्नू फकीर जी की असीम कृपा से गद्दीनशीन संत दिनेश महाराज का बीकानेर नगर में आगमन,  हुआ।

इस पावन अवसर पर माह के अंतिम रविवार, दिनांक 27 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे झूलेलाल मंदिर, सुदर्शन नगर में बड़े ही धूमधाम से सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गद्दीनशीन संत दिनेश जी महाराज के मुखारविन्द से भक्तों को अमृतमय प्रवचन एवं भजनों का लाभ प्राप्त हुआ। साथ ही श्री अमरलाल बहराणा मंडली द्वारा साध संगत सहित भजन संध्या प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित उपमहापौर पवन गहलोत और वार्ड नंबर आठ के यशस्वी पार्षद डॉक्टर भगवान सिंह मेड़तिया ने अपने विचार व्यक्त किए और संतश्री के आशीर्वचनों से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीकानेर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

इस पावन कार्यक्रम में *श्रीमती कंचन तलरेजा, चंदन तलरेजा, सतीश रिझवानी, विजय ऐलानी, अशोक खत्री, सुरेश केशवानी, देवानंद केशवानी, तुलसी दास, लक्ष्मण सिंधी, घनश्याम, रामदास, मन्नुमल सदारंगनी, महादेव, चचू बालानी, अनिल तुलसियानी, समस्त तलरेजा परिवार और श्री अमरलाल बहराणा मंडली तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में विनीत परिवार की ओर से सभी संत प्रेमी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।



Comments