गोल्ड मेडलिस्ट स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को MGSU में फ्री एडमीशन प्रबंध बोर्ड ने दी स्वीकृति

विधायक जेठानंद व्यास के प्रस्ताव को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


गोल्ड मेडलिस्ट स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को MGSU में फ्री एडमीशन 
प्रबंध बोर्ड ने दी स्वीकृति
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, 

विधायक जेठानंद व्यास के प्रस्ताव को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी

बीकानेर, 29 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

विधायक श्री व्यास ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश देने की अनुशंसा की थी।

बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस अनुशंसा को स्वीकृत कर निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। 

निर्णय पर जिले के खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक ने इसके लिए कुलगुरु और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल का आभार जताया है।

Comments