18 अक्टूबर को मां करणी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और इस दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
करणी माता मंदिर विजय भवन में सेवाभावियों का सम्मान
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
करणी माता मंदिर विजय भवन में सेवाभावियों का सम्मान
बीकानेर। राजुवास के विजय भवन में स्थित ऐतिहासिक मां करणी माता मंदिर में शुक्रवार की शाम को शारदीय नवरात्र के अवसर पर छठे नवरात्र (मां दुर्गा का छठा स्वरूप ) पर मंदिर पुजारी मोहन महाराज,पं.गणेश महाराज, पंडित राजेश महाराज एवं पंडित दीपक महाराज द्वारा मंदिर में सम्मान समारोह रखा। पुजारी मोहन महाराज ने बताया कि इस अवसर पर सेवा भावी सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, इंजीनियर कमलकांत सोनी, समाज सेवी रामकिशन महाराज, किसन जोशी, सैय्यद अख्तर, के.कुमार . आहूजा एवं देवेश भाटी का मां करणी माता का दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मंदिर पुजारी मोहन महाराज ने बताया कि रविवार को माता का जन्मोत्सव आश्विन शुक्ल सप्तमी यानी 18 अक्टूबर को मां करणी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और इस दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एवं शाम महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। पुजारी जी ने बताया कि राजस्थान का पहला करणी माता का मंदिर है जिसमें श्रीयंत्रम स्थित है जो कि बीकानेर के तत्कालीन नरेश महाराज गंगा सिंह द्वारा बनाया गया था। जिसकी पूजा अर्चना महाराजा गंगा सिंह जी के द्वारा की जाती थी।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं