औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
प्रकाश पुंज फाउंडेशन का सातवाँ कार्यक्रम सामाजिक जन-सम्मान समारोह के रूप में आयोजित।
बीकानेर। प्रकाश पुंज फाउंडेशन, बीकानेर (रजि.) की ओर से फाउंडेशन का सातवाँ कार्यक्रम गुलाब कुंज, खतूरिया कॉलोनी में स्व. श्री गुलाब चंद तेजी की पावन स्मृति में सहायक प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, श्रीमती कमला तेजी के सेवानिवृत्ति एवं सामाजिक जन-सम्मान समारोह के रूप में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया।
समारोह के संयोजक डॉ. सुभाष प्रज्ञ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महर्षि नवल साहेब एवं स्मृति शेष स्व. गुलाब चंद तेजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुजीत जावा ने स्वागत भाषण व फाउंडेशन के उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के नव-निर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया। जिनमें तीसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए श्री नंदलाल जावा, श्री ओमप्रकाश लोहिया, श्री जगदीश सोलंकी एवं श्री राहुल जादूसंगत व श्री प्रदीप घारु के साथ नोखा से श्री जयकिशन पंडित तथा देशनोक से श्रीमती सुनीता देवी का स्मृति-चिह्न, शॉल एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में संगीत जगत के उस्ताद अहमद अली ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह के मुख्य वक्ता श्रीराम क्लासेज के निदेशक श्री ईश्वर चौधरी ने “सामाजिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “संविधान हमें राजनीतिक लोकतंत्र देता है, लेकिन जब तक समाज में सामाजिक लोकतंत्र स्थापित नहीं होगा, तब तक समतामूलक समाज का सपना अधूरा रहेगा।”
अतिथि वक्ता श्री विनोद जावा एवं श्री अब्दुल शकूर बीकाणवीं ने स्व. गुलाब चंद तेजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग एवं संस्मरण साझा किए। उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके संघर्ष, सामाजिक सरोकारों एवं जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पार्षद श्री नंदलाल जावा ने कहा कि “सामाजिक चेतना के निर्माण के लिए हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।”
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री पूनमचंद कंडारा एवं छवि जावा ने किया।
समारोह में नेमीचंद बारासा, श्याम निर्मोही, सुजीत जावा, दीनदयाल घारू, श्वेता जावा, अक्षयराज, संदीप घारू, अमित वैरागी, अजय कुमार चौहान, शिवलाल तेजी, सी.डी. सिसोदिया, माणक वाल्मीकि, प्रकाश चांगरा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में आगंतुकों का धन्यवाद आभार डॉ खुशबू घारु ने किया।





Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं