वे ख्यातनाम अधिकारी हुए जिन्होंने फार्म में अपने पिता का जन्म स्थान अविभाजित भारत बताया, जानिए कौन हैं वे

विकसित हो रहे शहर की विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को भी उल्लेखित किया और शहर को सराहा
 - जी.आर. मूलचंदानी, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग 

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



वे ख्यातनाम अधिकारी हुए जिन्होंने फार्म में अपने पिता का जन्म स्थान अविभाजित भारत बताया, जानिए कौन हैं वे

- मोहन थानवी 

विकसित हो रहे शहर की विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को भी उल्लेखित किया और शहर को सराहा
 - जी.आर. मूलचंदानी, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग 

बीकानेर सिंधी समाज के लगभग 50 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल (मातृशक्ति सहित) ने गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को सर्किट हाउस में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जी.आर. मूलचंदानी जी (सपत्नीक) से भेंट कर उनका सिंधु परंपरानुसार "पाग, अजरक, गलु-माळ्हा" पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया । उन्हें बीकानेर सिंधी समाज की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा सिंधी कलाकारों, मंदिर-पुजारियों, पत्रकारों संबंधित व्यावहारिक समस्याओं की संक्षिप्त जानकारी दी। आयोग अध्यक्ष ने बीकानेर सिंधी समाज के गतिविधियों को सराहा और बताई गई समस्याओं संबंधित विचार-विमर्श के लिए अलग से मिलने का तय किया। साथ ही उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि सरकारी दस्तावेजों में अपना नाम पता आदि लिखते समय उन्होंने अपने पिता के जन्म स्थान के आगे जब (सिंध अब पाक में की बजाय) अविभाजित भारत में जन्म लिखा था तब वह वाकिआ समाज में काफी चर्चा में रहा। उन्होंने सिंधी समाज से आग्रह किया कि कार्यक्रमों में जीए सिंध ना कहा जाए बल्कि इसकी जगह जीए हिंद कहा जाए।
उन्होंने विकसित हो रहे बीकानेर की विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को भी उल्लेखित किया और बीकानेर को सराहा साथ ही केंद्रीय कारागृह हथियार से एक कैदी की हत्या प्रकरण पर चिंता भी जाहिर की।
वे (बुधवार) को देर रात्रि राजकीय वाहन से बीकानेर पहुंचे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही किया। समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद आयोग अध्यक्ष मूलचंदानी जिला कारागृह का निरीक्षण करने रवाना हुए। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर 2 बजे खाजूवाला बॉर्डर का भ्रमण के लिए जाएंगे तथा 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।
- मोहन थानवी 

Comments