बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेंगे

सेंसई विवेक अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण सेमिनार में भागीदारी से कराटे की उन्नत तकनीकों और प्रशिक्षण की नवीन पद्धतियों को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने विद्यार्थियों के साथ साझा कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने तथा उनकी खेल क्षमता को विकसित करने का प्रयास करेंगे।

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेंगे
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


 बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेंगे

बीकानेर Date: 23-10-2026 । 

बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेंगे। सेमिनार 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक पठानकोट में आयोजित किया जाएगा।
 इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार-2026 के लिए उनका चयन होने पर बीकानेर के खेल जगत, विशेषकर कराटे क्षेत्र खुशी की लहर है। 

सेंसई विवेक अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण सेमिनार में भागीदारी से कराटे की उन्नत तकनीकों और प्रशिक्षण की नवीन पद्धतियों को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने विद्यार्थियों के साथ साझा कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने तथा उनकी खेल क्षमता को विकसित करने का प्रयास करेंगे।

संस्था अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण  सेमिनार में केनशिंकाई गोजुरियू कराटे, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर जोस फंडोरा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सेमिनार में गोजुरियू कराटे की उन्नत तकनीकों, प्रभावी प्रशिक्षण पद्धतियों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने, प्रशिक्षण संबंधी ज्ञान को समृद्ध करने तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी दक्षता विकसित करने का अवसर मिलेगा।

समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि सेंसई विवेक अग्रवाल का इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण सेमिनार के लिए चयन होना बीकानेर के लिए गर्व का विषय है। 

सेंसई विवेक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर संस्था पदाधिकारी विक्रम जाखड़, आरव अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Comments