लाल का कमाल : हमने कर दिखाया, रेल-सारथियों के लिए हम करके दिखाते रहेंगे - शिव गोपाल मिश्रा हर तरफ लाल ही लाल - रेलवे यूनियन ने निकाली जोरदार रैली

लाल का कमाल : शिव गोपाल मिश्रा
लोग ये कह रहे थे कि ये ये सरकार आठवां वेतन आयोग गठित नही करेगी लेकिन हमने गठित करवा दिया और अब ये कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नही मिलेगा हम कर्मचारियों के पक्ष में अनुकुल सिफारिश कराने की भरसक कोशिश करते रहेंगे -  मिश्रा 

औरों से हटकर सबसे मिलकर

रैली👇 
Khabaron Me Bikaner / Mohan Thanvi
उद्घाटन 👇 
Khabaron Me Bikaner / Mohan Thanvi

प्रेसवार्ता 👇 
Khabaron Me Bikaner / Mohan Thanvi

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

लाल का कमाल : हमने कर दिखाया, रेल-सारथियों के लिए हम करके दिखाते रहेंगे - शिव गोपाल मिश्रा 
हर तरफ लाल ही लाल - रेलवे यूनियन ने निकाली जोरदार रैली

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


लाल का कमाल : हमने कर दिखाया, रेल-सारथियों के लिए हम करके दिखाते रहेंगे - शिव गोपाल मिश्रा 
हर तरफ लाल ही लाल - रेलवे यूनियन ने निकाली जोरदार रैली

रेल सारथियों (साथियों,रेल कर्मचारियों) की प्रमुख, संघर्ष पर हमेशा विजय प्राप्त करने वाली नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅईज यूनियन के 23 वें वार्षिक अधिवेशन का आगाज बीकानेर में जित देखो उत लाल ही लाल के विहंगम दृश्यमय लालिमामयी विशाल रैली के साथ हुआ। इससे पूर्व डीआरएम ऑफिस के सेमिनार हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन का एजेंडा साझा किया। साथ ही संगठन की संघर्ष पर विजय के प्रमुख बिंदु बताएं और आने वाले समय में रेल कर्मचारी साथियों के हित में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। स्वतंत्र पत्रकार मोहन थानवी के एक सवाल के जवाब में पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट किया की कोरोना काल में विशिष्ट यात्री वर्गों से जो रियायतें वापस ली गई थी उन रियायतों को उनका संगठन पुनः लागू करवाने के लिए भरसक प्रयासरत है ताकि विशिष्ट वर्गों के नागरिकों को रेल यात्रा में राहत मिले। 

लाल का कमाल - लोग ये कह रहे थे कि ये ये सरकार आठवा वेतन आयोग गठित नही करेगी लेकिन हमने गठित करवा दिया और अब ये कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नही मिलेगा हम कर्मचारियों के पक्ष में अनुकूल सिफारिश कराने की भरसक कोशिश करते रहेंगे -  मिश्रा

- मोहन थानवी 



बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से शुरूआत हुई रैली जो कि बोथरा काॅम्पलेक्स,प्रेमजी पोईन्ट, सादुलसिंह सर्किल, कलेक्टर कार्यालय से तुलसी सर्किल होते हुए रेलवे स्टेडियम पहुंची। 

नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅईज यूनियन के 23 वे वार्षिक अधिवेशन के दौरान लगभग डेढ हजार रेल कर्मचारियों की रैली जिसमें घोडे ,उंट विन्टेज कार, लाल छाता लिये महिलाएं , एवं लाल टीशर्ट पहने लगभग 1500 रेल कर्मचारी बीकानेर रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार से रैली के रूप में रवाना हुए इन इन जगहो से जब यह रैली निकली तो लाल ही लाल नजारा था, और रेल कर्मचारियेंा की मांगों से सम्बन्धित नारो से यूवा रेल कर्मियों का जोश देखते ही बनता था। जगह जगह रैली पर पुष्प वर्षा हुई और रैली मंे भाग लेने वालो में उत्सव जैसा उत्साह था रैली रेलवे स्पोर्टस काम्पलेक्स में पहुच कर सभा में परिवर्तित हो गई। 

अधिवेशन का उदघाटन करते हुए एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा मंडल रेल प्रबन्धक सहित विभिन्न अतिथियांे ने दीप प्रजवलित कर इस ओपन सेशन का शुभारम्भ किया। 

एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कहा कि लोग ये कह रहे थे कि ये ये सरकार आठवा वेतन आयोग गठित नही करेगी लेकिन हमने गठित करवा दिया और अब ये कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नही मिलेगा हम कर्मचारियों के पक्ष में अनुकुल सिफारिश कराने की भरसक कोशिश करते रहेंगे व कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से विभिन्न कैटैगरी में उच्च पदांे की संख्या बढाने पर सहमति होने के बावजूद रेल मंत्रालय ने आदेश अनावश्यक रूप से लटका रखे है। 
उन्होने कहा कि हम इस सिधान्त पर विश्वास रखते है कि बातचीत से यदि कोई हल निकलता हो, लेकिन यदि हठधर्मिता बनी रहती है तो हम संघर्ष में भी पीछे नही रहेगें। उन्होने कहा कि ट्रेकमेन्टेनर को अन्य कैटैगराी में पदोंन्नती के लिए सीघी भर्ती के 10 प्रतिशत पद कम करके एलडीसी बनाकर ओपन करने का मुद्दा रेलवे कबोर्ड में विचाराधिन है । इसके अलावा ट्रेकमेन्टरों की पेट्रोलिंग ,नये कार्यो के लिए नये पदो का सर्जन सहित विभिन्न मुददों के सम्बन्धों में हम लगातार बातचीत कर रहे है। 

रेल कर्मचारियांे को बोनस का जिक्र करते हुए उन्होने कहां की हमारी कोशिश है कि 7000 हजार की भुगतान सीमा समाप्त हो जाये, लेकिन सरकार को इस पर निर्णय करना हैै। रेलों मंे रोजमरा के कार्यो में आउटसोर्सिग रेलों की संरक्षा एवं सुलभ परिचालन की द्वष्टि से घाातक है। इस मुददे को लेकर 08 अक्टुबर को एआईआरएफ राष्ट्रिय अधिवेशन नई दिल्ली मे कर रहा है जिसमें भावी रणनीति तय होगी। उन्होने यूनियन के भव्य आयोजन एवं शानदार रैली के लिए यूनियन नेत्त्व एवं बीकानेर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकरताओं को बधाई दी। 

उदघाटन सत्र को एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे.आर.भोसले, पीसीपीओ,राजीव सिंह, डीआरएम गौरव गोविल, एससीएसटी एशोसियेशन के अध्यक्ष बी.एल बैरवा, व यूनियन के महांमत्री मुकेश माथुर ने भी सम्बोधित किया।  

उदघाटन सत्र का संचालन शत्रुघ्न पारीक एवं अम्बिका दूबे ने किया जबकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज पडिहार ने की । उदधाटन सत्र की शुरूआत में यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ एवं मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार सैनी तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न गणमान्य अतिथी यूनियन के जोनल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का साफा, माला पहनाकर एवं शाॅल, व स्मुति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।   



Comments