Bikaner BJP : राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा

टीमवर्क और संगठन के प्रति समर्पण का किया आह्वान
भाजपा शहर जिला के युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया, 

औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Bikaner BJP : राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com




Bikaner BJP : राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया बोले—भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा

टीमवर्क और संगठन के प्रति समर्पण का किया आह्वान
भाजपा शहर जिला के युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया, 

Bikaner : 22 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि जेन जी (Gen Z) भारत का भविष्य है। युवाओं की ऊर्जा, सोच और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर देशसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा टीमवर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजय भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद करते हुए संगठन में उनकी भूमिका, राष्ट्रसेवा और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।

संजय भाटिया ने जेन जी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शब्द विदेशों से प्रचलन में आया है। उन्होंने अन्य देशों में जेन जी के नाम पर हुए आंदोलनों और अराजकता के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश की ताकत और भविष्य है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का स्मरण करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से उस दौर के संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संघर्षों को समझना चाहिए। जिन परिवारों और कार्यकर्ताओं की पीढ़ियां लगातार संगठन के लिए कार्य कर रही हैं, उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

संजय भाटिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वहां 35 विधानसभा क्षेत्रों में कार्य किया। उन्होंने पिछले चुनाव में चार सीटों से इस बार 24 सीटों पर जीत दर्ज करने का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान संजय भाटिया ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सवाल रखे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, 
संगठन प्रभारी देवेंद्र पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर सैनी, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, वेद व्यास, जिला महामंत्री एड .कौशल शर्मा, 
जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत,
जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, कमल गहलोत,
सोशल मीडिया सह संयोजक मंजुषा भास्कर,
आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय सह मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास,
प्रवक्ता विनोद धवल, दुष्यंत तंवर,
मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर,
प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, रमजान अब्बासी, अनिल शुक्ला, अंकित तंवर, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र सिंह भाटी, मधुरिमा सिंह, शशिकांत गहलोत, आनंद सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments