बीकानेर : इस स्कूल में 81 कन्याओं और 24 बटुकों का हुआ पूजन कॉपी-पेन भेंट कर दिया संस्कारों व नारी सम्मान का संदेश



औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : इस स्कूल में 81 कन्याओं और 24 बटुकों का हुआ पूजन 
 कॉपी-पेन भेंट कर दिया संस्कारों व नारी सम्मान का संदेश

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : इस स्कूल में 81 कन्याओं और 24 बटुकों का हुआ पूजन 
 कॉपी-पेन भेंट कर दिया संस्कारों व नारी सम्मान का संदेश

​बीकानेर।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवनपुरी दक्षिण विस्तार, बीकानेर में  81 कन्याओं एवं 24 बटुकों का विधिवत पूजन कर उन्हें कॉपी-पेन भेंट किए गए तथा खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य किरण पंचारिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं का सम्मान हमारी समृद्ध परंपरा का एक अहम हिस्सा है। पूजन कार्यक्रम में रचना गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने भी  सहभागिता निभाई ।
आयोजन प्रभारी रवि आचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कन्या पूजन का आयोजन भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन की भावना के साथ किया जाता है। 
विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी मुक्ता तैलंग ने बताया कि शिक्षकों की सहभागिता से बच्चों को कॉपी-पेन, कलर स्केच, कटर और पेंसिल भेंट करने की इस पहल के माध्यम से शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया गया। 

​ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज सेवी श्रीमती रामा मोदी, मोहम्मद रमजान, सविता राव, संतोष पुनिया, किरण कंवर, पुष्पा जांगिड़, बसन्त कुमारी, मंजू धवल, , रामकुमार कासनियां, अंजू, वनीश मेहता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी,अभिभावक,गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Comments