बीकानेर में 22 हजार किलो खाद्य तेल सीज भ्रामक लेबलिंग एवं प्रचार के मामले में जांच

तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में 22 हजार किलो खाद्य तेल सीज
 भ्रामक लेबलिंग एवं प्रचार के मामले में जांच
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



बीकानेर में 22 हजार किलो खाद्य तेल सीज
 भ्रामक लेबलिंग एवं प्रचार के मामले में जांच

 तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए

जयपुर, 25 अक्टूबर। बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम से करीब 22,000 किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया है। कार्रवाई केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने की है।  दल ने एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए । 
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के मार्गदर्शन एवं संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में खाद्य दल ने मैसर्स लक्ष्मी नारायण भंवर लाल के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां से करीब 22 हजार किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया। सीज किए गए तेल में नेपाल में निर्मित ‘CHOICE’ ब्रांड का सनफ्लावर ऑयल तथा ‘बाबा रामदेव छाप’ सरसों का तेल शामिल है। कार्रवाई के दौरान जांच के लिए खाद्य तेल के तीन नमूने भी लिए गए। ‘CHOICE’ सनफ्लावर ऑयल की लेबलिंग एवं प्रचार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

इसके अलावा दल ने मैसर्स नागड़ नारायण एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर नारियल पेड़ा खाद्य सामग्री का एक नमूना जांच के लिए लिया। वहीं, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में मैसर्स श्री बिशनलाल बाबूलाल की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर दो खाद्य नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित फर्मों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे।

अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध प्रकरण की प्रकृति के अनुसार अभियोजन सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। 

Comments