उमंग : 13सौ विद्यार्थियों ने अनेक रंगों में दर्शाई जीवन की उमंग स्वामी आरएन स्कूल ने "उमंग" से मनाया वार्षिकोत्सव
शिक्षार्थी स्वतः ही जीवन के अनेक खूबसूरत रंगों से रंगता हुआ उमंग से आगे बढता जाता है। इसकी ऐसी ही एक झलक स्वामी रामनारायण ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी करणी नगर में दिखाई दी।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
उमंग : 13सौ विद्यार्थियों ने अनेक रंगों में दर्शाई जीवन की उमंग
स्वामी आरएन स्कूल ने "उमंग" से मनाया वार्षिकोत्सव
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
उमंग : 13सौ विद्यार्थियों ने अनेक रंगों में दर्शाई जीवन की उमंग
स्वामी आरएन स्कूल ने "उमंग" से मनाया वार्षिकोत्सव
बीकानेर 24 अक्टूबर 2026
शिक्षार्थी को गुरुजी का मार्गदर्शन मिले और शिक्षार्थी उस पर अमल करता रहे तो स्वतः ही जीवन के अनेक खूबसूरत रंगों से रंगता हुआ उमंग से आगे बढता जाता है। इसकी ऐसी ही एक झलक स्वामी रामनारायण ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी करणी नगर में दिखाई दी। वहां नर्सरी से 12वीं तक के करीब 1300 विद्यार्थियों ने अध्यापक के निर्देशन में धूमधाम से अपना वार्षिकोत्सव "उमंग" मनाते हुए जीवन के रंगों से भरपूर कलात्मक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम राजू वास के कुलगुरु डॉ.सुमंत व्यास के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उनके साथ विशिष्ट अतिथि सीनियर प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष सर्जरी पीबीएम हॉस्पिटल, डॉक्टर मनोहर लाल दावां, एसबीआई के एजीएम अभिषेक माथुर, न्यायाधीश प्रमोद बंसल-श्रीमती मधु हिसारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव यादव, न्यूज़ 21 के एडिशनल डायरेक्टर संजीव पाराशर, डॉ वर्षा माकड़ ने आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की एमडी श्रीमती निधि, सीईओ श्रीआदित्य स्वामी, श्रीमती अंबिका गौतम,श्री रामलाल स्वामी के साथ दीप प्रज्वलित कर "उमंग" का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम प्रभारी हरि वर्मा एवं वंदना गैरा ने जानकारी देते हुए बताया की जीवन की अवस्थाओं बचपन, युवावस्था, वृद्धावस्था, जीवन-मृत्यु को प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु स्कूल फन, जीवन उत्सव से भरपूर भारतीय संस्कृति एवं अनेकता में एकता के प्रतीक गरबा, पंजाबी भांगड़ा, सूफी गीत, परिवार का महत्व, जीवन में हास्य की उपयोगिता, असफलता एवं सफलता को प्रदर्शित करता हुआ नाटक तथा उम्र के अंतर को प्रकट करने वाली झलकी एवं विद्यालय के विभिन्न आयामों को उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। आज के युग में युवाओं में व्याप्त हो रही निराशा,नशा, काल्पनिक दुनिया के ख्वाब आदि का भी प्रदर्शन बड़े ही सहज ढंग से किया गया।
खचाखच भरे ग्राउंड में निरंतर गूंज रही तालियों के साथ प्रस्तुतकर्ताओं का उत्साह अनुभूत करने जैसा रहा। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं विद्यार्थियों में संस्कारों के रोपण को सराहा। आतिथियों ने माता-पिता से भी आग्रह किया कि बालक-बालिकाओं को अपने परिवार एवं संस्कारों से जोड़ें तथा मोबाइल एवं सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित करें। विद्यार्थियों के विकास में खेलों को भी अत्यंत उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने तथा नृत्य निर्देशन संयोगिता शर्मा, भूमिका झा एवं फणीश्वर खत्री किया।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं