जल एवं जन सेवा अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा का नोखा में स्वागत

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

जल एवं जन सेवा अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा का नोखा में स्वागत
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर


https://bahubhashi.blogspot.com
✒️@Mohan Thanvi

https://bahubhashi.blogspot.com



जल एवं जन सेवा अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा का नोखा में स्वागत

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

बीकानेर/नोखा। जल एवं जन सेवा अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकल रही यात्रा का नोखा में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यात्रा के नोखा पहुंचने पर अपना घर आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुजरात से यात्रा में शामिल होकर आए साथियों ने अपना घर आश्रम के आश्रितों को भोजन परोसकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात यात्रा का जांगलू में भी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। यहां गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। यात्रा में शामिल सदस्यों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई, यात्रा के राजस्थान प्रभारी मुरली सैन, जिला यात्रा प्रभारी निशांत गौड़, जिला कार्यालय मंत्री जैना महाराज सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments