संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में मनाया जा रहा भव्य श्री गणेश महोत्सव ईको फ्रेंडली मूर्ति का किया पुष्प से अभिषेक

शुभारंभ 15 सितम्बर से किया गया । 20 सितम्बर रविवार को निज मंदिर के जलकुंड में भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा

औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में मनाया जा रहा भव्य श्री गणेश महोत्सव 
ईको फ्रेंडली मूर्ति का किया पुष्प से अभिषेक
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com




 बीकानेर
 16.09.2026 गुरूवार
  श्री गणेश महोत्सव 2026

संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में मनाया जा रहा भव्य श्री गणेश महोत्सव 
ईको फ्रेंडली मूर्ति का किया पुष्प से अभिषेक

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्री  गणेश महोत्सव 2026 का शुभारम्भ 15 सितम्बर 2026 बुधवार को संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में हुआ।
सभा के किशन सदारंगानी ने बताया कि इस बार भगवान श्री ईको फ्रेंडली  गणेश की मूर्ति की स्थापना निज मंदिर के साथ-साथ समाज के कई घरों पर की गयी है। महोत्सव में प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गणेश भगवान के भजनों पर नृत्य रंग भरो प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है।
मातृ शक्ति सत्संग मंडली की पूनम टिकयानी, वर्षा लखानी, दादी रूकमणी, खुशी वलीरमाणी, दिव्या नवानी, टीना खत्री द्वारा महोत्सव में अपनी सेवाएं दी जा रही है। प्रातः व सांय ईश वंदना के साथ भजन-कीर्तन-सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। 
सेवादारी पवन खत्री ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का शुभारंभ 15 सितम्बर से किया गया । 20 सितम्बर रविवार को निज मंदिर के जलकुंड में भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा।


Comments