बीकानेर में 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज

नमूने लिए, मौके पर मिली कमियों पर जारी किया इंप्रूवमेंट नोटिस

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, बीकानेर में 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज

रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए, मौके पर मिली कमियों पर जारी किया इंप्रूवमेंट नोटिस

बीकानेर, 19 सितंबर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर उपलब्ध कुल 1132 किलोग्राम रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन को सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments