सेवा-भाव से मनाएंगे विश्व फार्मासिस्ट दिवस रक्तदान शिविर, सेमिनार और फल वितरण करेंगे

बताएंगे मरीज कैसे लें मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना का लाभ । फार्मासिस्टों की भूमिका और दायित्वों पर भी मंथन होगा। 

औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सेवा-भाव से मनाएंगे विश्व फार्मासिस्ट दिवस  
रक्तदान शिविर, सेमिनार और फल वितरण करेंगे
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर


https://bahubhashi.blogspot.com
✒️@Mohan Thanvi



https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



सेवा-भाव से मनाएंगे विश्व फार्मासिस्ट दिवस  
रक्तदान शिविर, सेमिनार और फल वितरण करेंगे

बीकानेर। पीबीएम परिसर में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) बीकानेर की ओर से 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस रक्तदान शिविर, सेमिनार और फल वितरण के साथ मनाया जाएगा । इस बाबत जिलाध्यक्ष गोरधन राम जाट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर घोषणा की गई। आयोजन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के समस्त फार्मासिस्टों की भागीदारी से होगा। 

ये है रूपरेखा 
 
25 सितंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ब्लड बैंक, पीबीएम हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर 
दोपहर 12 बजे वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण 
शाम 4 बजे से 9 बजे तक कृष्णगण बैंक्वेट एंड गार्डन, जयपुर रोड, बीकानेर में सेमिनार  

सेमिनार में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना का लाभ किस प्रकार मरीजों तक अधिक से अधिक पहुंचाया जा सके, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही फार्मासिस्टों की भूमिका और दायित्वों पर भी मंथन होगा।

इन्होंने अपनी बात कही

फार्मासिस्ट हेतराम कासनिया, दीपक छगाणी, अभिमन्यु सिंह, बृजेन्द्र देवरा, तेज प्रकाश बालोटिया, लोकेश आचार्य, सोम प्रकाश, पारुल शर्मा, मो. शाकिर, कैलाश जनागल, फारुक अली पंवार, संदीप बंसल सहित कई फार्मासिस्टों ने अपने विचार रखे। 

Comments