बीकानेर क्रॉस करके जयपुर पहुंचा उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला बीकानेर कांग्रेस शिष्टमंडल ने पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

जांच में जो भी व्यक्ति पार्टी अनुशासन के उल्लंघन का दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर क्रॉस करके जयपुर पहुंचा उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला 
बीकानेर कांग्रेस शिष्टमंडल ने पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर क्रॉस करके जयपुर पहुंचा उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला 
बीकानेर कांग्रेस शिष्टमंडल ने पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

जयपुर। बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार एवं क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मुलाकात की।

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने उपमहापौर चुनाव से संबंधित विभिन्न तथ्यों, परिस्थितियों एवं घटनाक्रम से प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं शीघ्र जांच करवाई जाए तथा जांच में जो भी व्यक्ति पार्टी अनुशासन के उल्लंघन का दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए तथ्यों एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने तथा सात दिनों के भीतर जांच पूरी करवाने का आश्वासन दिया। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक संगठनात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, उपमहापौर प्रत्याशी एवं पार्षद नसीम बानो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जावेद पड़िहार, पार्षद नंदलाल जावा, अकबर अली खादी, चन्द्रकला कूकना, सरोज, कांग्रेस नेता फिरोज भाटी, हुकुमचंद जावा, मंडल अध्यक्ष अंजुम अली, कर्नल शिशुपाल सिंह पंवार, हरिकिशन जाट, मदनलाल कूकना, रियाजुद्दीन पंवार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments