कार्यालयीन गतिविधियों में सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मज़बूत होगा : डॉ. मेघना शर्मा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीएसएनएल बीकानेर में हुआ हिंदी कार्यशाला का आयोजन
कार्यालयीन गतिविधियों में सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मज़बूत होगा : डॉ. मेघना शर्मा
बीकानेर 28 सितंबर 2026 सोमवार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष महाप्रबंधक, बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ओ. पी. खत्री रहे ।
कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष तथा सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं ।
डॉ. मेघना शर्मा ने हिंदी के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी उपयोगिता तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग पर विचार रखे। उन्होंने हिंदी को दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. मेघना ने बीएसएनएल द्वारा 14 सितम्बर से आरम्भ हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित हिंदी श्रुतिलेख, स्वरचित काव्य पाठ, निबंध लेखन, हिंदी ज्ञान संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच से प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित विजेताओं में भव्यांश चौहान, रूजल, किंजल गोस्वामी, गर्व गोठवाल, देवांश गोठवाल, मनोज चौहान, मोनिका मिनोचा, वीरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, योगेश कुमार, श्रीनाथ पुरोहित, विकाश श्योरान आदि शामिल रहे |
ड़ॉ. मेघना का महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत- सम्मान किया गया।
उप महाप्रबंधक महेश व्यास सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक संचालन अजय चौधरी द्वारा किया गया|






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं