उनके निधन पर बीकानेर के पत्रकारों सहित प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : पत्रकार अशोक राजपुरोहित का असामयिक निधन, अंत्येष्टि आज
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : पत्रकार अशोक राजपुरोहित का असामयिक निधन, अंत्येष्टि आज
बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित का आज 27 सितंबर 2026 रविवार सुबह 6 बजे असामयिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 4 बजे धोबीधोरा सूरसागर स्थित पैतृक निवास से पट्टी पेड़ा स्थिति राजपुरोहित समाज के विश्रामगृह तक जाएगी। करीब 50 वर्षीय राजपुरोहित पिछले कुछ समय से असाध्य रोग से जूझ रहे थे। पीबीएम हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही थी।
पत्रकार अशोक राजपुरोहित वर्तमान में दैनिक भास्कर में सीनियर सब एडिटर के तौर पर सेवा दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने राजस्थान पत्रिका में भी सेवाएं दी।
लगभग 25 वर्ष से अधिक समय से बीकानेर सहित राजस्थान के विभिन्न संस्करणों में सेवा देने वाले राजपुरोहित को अपने संस्थानों सहित कई सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया गया। चार भाइयों में सबसे छोटे अशोक राजपुरोहित के परिवार में पत्नी, पुत्र-पुत्री आदि शामिल है। उनके निधन पर बीकानेर के पत्रकारों सहित प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं