विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, वर्क ऑर्डर के बाद तत्काल शुरू हों कार्य
औरों से हटकर सबसे मिलकर
नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज
विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, वर्क ऑर्डर के बाद तत्काल शुरू हों कार्य
बीकानेर, 29 सितंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी एवं राजस्थान सड़क विकास निगम के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी करवाए जाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
*नागणेची मंदिर के पास ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का कार्य जल्द होगा शुरू*
बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी श्री पंकज यादव ने बताया कि नागणेची मंदिर के पास रेलवे फाटक पर 51.9 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अप्रूवल जारी हो चुका है। शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में एसई ने विभाग की विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*बायोलॉजिकल पार्क तैयार, आईटीआई कॉलेज निर्माण अंतिम चरण में*
आरएसआरडीसी की पीडी श्रीमती शिल्पा कच्छावा ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 26 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 9-9 करोड़ रुपये की लागत से कोलायत एवं पूगल में आईटीआई कॉलेजों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
उन्होंने बताया कि करणी सिंह स्टेडियम में 13.84 करोड़ रुपये की लागत से सलीम दुर्रानी रेजिडेंशियल हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 4.89 करोड़ रुपये की लागत से एसडीएम अस्पताल में उन्नयन कार्य नवंबर तक पूर्ण कर दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में आईएएस श्री मनु गर्ग, एसई एनएच श्री जी.पी.एस. चौहान, पीडी आरएसआरडीसी श्रीमती शिल्पा कच्छावा, एसई पीडब्ल्यूडी श्री पंकज यादव, अधिशाषी अभियंता श्रीमती संजू शेखावत, सहायक अभियंता श्री पीयूष, श्री रविंद्र ढूंढवाल, श्री राहुल गिरी, आरएसएचए के कनिष्ठ अभियंता श्री रविंद्र लोहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं