भाजपा आईटी विभाग बीकानेर देहात के पदाधिकारियों की नियुक्ति


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

भाजपा आईटी विभाग बीकानेर देहात के पदाधिकारियों की नियुक्ति

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के निर्देशानुसार तथा भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की सहमति से भाजपा आईटी विभाग बीकानेर देहात के जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया निशा लिम्बा, श्रवण खीचड़, रेवंत सैन एवं नरेंद्र चौहान को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं अमित गोयल, जगदीश गोदारा, चंद्रमोहन डाल, गणपत गोदारा, रूपाराम बावरी, मांगूसिंह राजपूत एवं जयदयाल सुथार को जिला सदस्य मनोनीत किया गया है। 
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया एवं आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में आईटी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments