वरिष्ठजन को इन सात अस्पतालों में रामाश्रय वार्ड में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं अगस्त से संचालित होंगे ये वार्ड


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

वरिष्ठजन को इन सात अस्पतालों में रामाश्रय वार्ड में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
अगस्त से संचालित होंगे ये वार्ड

*जिले के सात उप जिला अस्पतालों में अगस्त से शुरू होंगे रामाश्रय वार्ड, बुजुर्गों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*

*नोखा जिला अस्पताल में नोडल अधिकारियों की एक्सपोजर विजिट आयोजित, सफल मॉडल का किया अवलोकन*

बीकानेर, 29 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला अस्पताल नोखा में जिले के सातों उप जिला अस्पतालों के रामाश्रय वार्ड के नोडल अधिकारियों की एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) एवं एनसीडी प्रभारी डॉ. लोकेश गुप्ता तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनसीडी) महेंद्र जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस एक्सपोजर विजिट के दौरान जिला अस्पताल नोखा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील बोधरा भी मौजूद रहे। 

डॉ साध ने बताया कि जिले के सात उप जिला अस्पतालों में अगस्त माह से रामाश्रय वार्ड प्रारंभ किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से उप जिला अस्पताल बज्जू, खाजूवाला, कोलायत, लूणकरणसर, पूगल, श्रीडूंगरगढ़ तथा नापासर के नोडल अधिकारियों की जिला अस्पताल नोखा में पहले से सफलतापूर्वक संचालित रामाश्रय वार्ड का एक्सपोजर विजिट कराया गया।

डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के दौरान नोडल अधिकारियों ने रामाश्रय वार्ड में बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का अवलोकन किया। यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच, उपचार, आवश्यक प्रयोगशाला जांच, परामर्श, दवा वितरण, रिहैबिलिटेशन तथा जरूरत पड़ने पर उच्च संस्थानों के लिए रेफरल जैसी सेवाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने वार्ड प्रबंधन, मरीजों की सुविधा, रिकॉर्ड संधारण तथा सेवा संचालन की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य सभी उप जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्डों का संचालन एक समान गुणवत्ता के साथ प्रारंभ करना है, ताकि बुजुर्गों को उनके निकटतम स्वास्थ्य संस्थान पर ही सम्मानजनक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

*क्या है रामाश्रय वार्ड?*
डीपीओ महेंद्र जयसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (एनपीएचसीई) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामाश्रय वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं। इन वार्डों में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य जांच, उपचार, आवश्यक दवाएं, प्रयोगशाला जांच, विशेषज्ञ परामर्श, फिजियोथेरेपी, रिहैबिलिटेशन एवं रेफरल जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित