श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार को भारत विकास परिषद नगर इकाई, बीकानेर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। अभियान के तहत 11 चम्पा, 2 मीठा नीम, 2 बेलपत्र, 10 हरसिंगार, 5 जामुन, 10 पापड़ी, 5 गूलर, 20 नीम, 5 पिलखन तथा 15 शीशम सहित कुल 101 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता तथा दीर्घकालीन हरित विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया।कार्यक्रम में भारत विकास परिषद नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्याम भक्तों ने भी पौधारोपण कर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 75 वर्षीय एक महिला रहीं, जिन्होंने स्वयं अपने हाथों से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। उनकी जागरूकता और उत्साह की उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बृजमोहन जिंदल ने भारत विकास परिषद नगर इकाई, बीकानेर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का ओपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद नगर इकाई के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक व्यक्ति की दीर्घकालीन जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि सभी पौधे विकसित होकर भविष्य में छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्ष बन सकें।भारत विकास परिषद नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि मानसून का समय पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है। परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी आह्वान किया।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित