प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय आह्वान एवं रफी की पुण्यतिथि पर संगीत कला प्रेमी द्वारा पौधा वितरण कर पर्यावरण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय आह्वान एवं 
रफी की पुण्यतिथि पर संगीत कला प्रेमी द्वारा पौधा वितरण कर पर्यावरण का दिया संदेश 

सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...


bahubhashi.blogspot.com
31 जुलाई 2025 गुरुवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi




a

https://bahubhashi.blogspot.com


प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय आह्वान एवं 
रफी की पुण्यतिथि पर संगीत कला प्रेमी द्वारा पौधा वितरण कर पर्यावरण का दिया संदेश 

बीकानेर। मित्र एकता सेवा के महासचिव एवं संगीत प्रेमी के. के. सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधान मंत्री द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान
एक पेड़ मां के नाम के नाम व राष्ट्र के मशहूर गायक आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी की 45 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रतन बिहारी पार्क में मित्र एकता सेवा समिति के बैनर के तले गुरुवार दोपहर को रतन बिहारी पार्क में स्कूल छात्रों को पौधारोपण वितरण कर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गये। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया ने पहले मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधारोपण कार्यक्रम अभियान की महता बताते हुए कहा कि हमने जो पौधारोपण किया है। उनकी वर्ष भर सार संभाल हमें ही करनी है जिससे हमारी मेहनत के सार्थक परिणाम मिलेंगे। पौधारोपण के कार्यक्रम में मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने कहा कि पार्श्वगायक मोहम्मद रफी ने पर्यावरण सम्बंधित काफी गीतों को अपनी आवाज दी थी। इस उपाध्यक्ष अनिल पाहुजा ने कहा कि पेड़ पौधे ही धरती के आभूषण है जो हमें शुद्ध वातावरण के साथ साथ जीवन के लिए ऑक्सीजन देते। पर्यावरण एवं संगीत प्रेमी शांति देवी चौहान, किसन जोशी, सैय्यद अख्तर, दिनेश दिवाकर,शाकिर हुसैन चौपदार, विमल कच्छावा, आरसी सिरोही एवं स्कूली बच्चों ने भी पौधारोपण कर सहभागिता निभाई।

Comments