✍️
बीकानेर : संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर दोनों बदले, वंदना सिंघवी एवं नम्रता वृष्णि को कमान सौंपी
राजौरिया को कोटा और भगवती प्रसाद को उदयपुर सौंपा
बीकानेर। राजस्थान में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची के अनुसार बीकानेर में बड़ा बदलाव हुआ है। बीकानेर जिला कलेक्टर व संभागीय आयुक्त दोनों ही बदल दिए गए हैं।
बीकानेर की नई संभागीय आयुक्त अब वंदना सिंघवी होंगी। निवर्तमान संभागीय
आयुक्त उर्मिला राजोरिया को कोटा
संभागीय आयुक्त लगाया गया है वहीं
आईएएस नम्रता वृष्णि अब बीकानेर
कलेक्टर होंगी। उन्हें वित्त (कर) विभाग
राजस्थान के संयुक्त शासन सचिव पद से
बीकानेर कलेक्टर लगाया गया है। अब
तक बीकानेर कलेक्टर रहे भगवती प्रसाद
कलाल का तबादला उदयपुर हो गया है।
वे अब खान एवं भूविज्ञान विभाग,
राजस्थान, उदयपुर के निदेशक होंगे।
अब बीकानेर में संभागीय आयुक्त, जिला
कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक के
साथ साथ एसडीएम व सीओ सदर जैसे
सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिला अफसर
नियुक्त हैं।
write views