राजस्थान : भजनलाल सरकार के इन मंत्रियों को ये विभाग सौंपे गए
मुख्यमंत्री स्वयं कार्मिक, गृह, आयोजना, सामान्य प्रशासन, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) विभाग संभालेंगे
*खबरों में बीकानेर*
जयपुर /बीकानेर 5 जनवरी 2024
मंत्रिपरिषद के विभागों के बंटवारे का राज्यपाल द्वारा आज दिन में अनुमोदन के बाद शाम होने पहले-पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभाग आबंटित कर दिए गए।
पूरी सूची नीचे देखें
भाजपा प्रवक्ता के माध्यम से मिली सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास
1. कार्मिक विभाग
2. आबकारी विभाग
3. गृह विभाग
4. आयोजना विभाग
5. सामान्य प्रशासन विभाग
6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय
7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) विभाग रहेंगे।
सुश्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री को
1 वित्त विभाग
2. पर्यटन विभाग
3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
4. सार्वजनिक निर्माण विभाग
5. महिला एवं बाल विकास विभाग
6. बाल अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री को
1. तकनीकी शिक्षा विभाग
2. उच्च शिक्षा विभाग
3. आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी,
सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग
4 परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सौंपे गए हैं।
write views