Type Here to Get Search Results !

रंगीला स्मृति शतरंज: सीनियर वर्ग में दीवान सिंह राठौड़ विजेता








💃











👉

*रंगीला स्मृति शतरंज: सीनियर वर्ग में दीवान सिंह राठौड़ विजेता*
*अंडर 19 में दक्ष और युक्ति तथा अंडर 15 में अनन्या और मानवेंद्र ने जीता खिताब*
*तीन जनवरी को पुरस्कृत होंगे विजेता*
बीकानेर, 25 दिसंबर। रंगीला फाउंडेशन द्वारा खेल लेखक तथा शतरंज के आर्बिटर झंवरलाल व्यास रंगीला की स्मृति में 17वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई।
नत्थूसर गेट के बाहर नालंदा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीवान सिंह राठौड़, अंडर-19 बालक वर्ग में दक्ष सिंह तथा बालिका वर्ग में युक्ति हर्ष और अंडर 15 वर्ग के बालक वर्ग में मानवेंद्र सिंह तथा बालिका वर्ग में अनन्या सांखला ने विजयी रहे।
प्रतियोगिता संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि सीनियर वर्ग में दीवान सिंह राठौड़ ने सभी पांच मुकाबले जीते तथा पांच अंक हासिल किए। वहीं हर्षवर्धन सिंह परिहार चार अंक के साथ दूसरे तथा रामकुमार साढे तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में विकास ठाकुर, याकूब भाटी तथा रामकिशन चौधरी ने तीन-तीन अंक प्राप्त किए।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में दक्ष सिंह ने सभी 6 मुकाबले जीते और 6 अंक हासिल किए। निखिल जनागल पांच अंक के साथ दूसरे तथा राघव आचार्य साढ़े चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में हरमन सिंह, आशीष स्वामी, शेखर हर्ष, नितिन जोशी, निशांत व्यास तथा अनुज व्यास ने चार-चार अंक हासिल किए। अंडर-19 महिला वर्ग में युक्ति हर्ष ने चार अंक हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। मिताली व्यास ने चार में से तीन मुकाबले जीते। वहीं सोनल प्रजापत और वर्षा पुरोहित में ढाई-ढाई अंक प्राप्त किए। प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर सोनम तीसरे स्थान पर रही।
इसी प्रकार अंडर-15 बालक वर्ग में मानवेंद्र सिंह ने आठ में से साढ़े सात तथा मधुर जोशी मधुर स्वामी ने 7 अंक प्राप्त कर पहले दो स्थान प्राप्त किए। वहीं कपिल जोशी, हिमांशु ओझा, मयंक रंगा, यज्ञेश ओझा तथा तेजस्व शर्मा ने छह-छह अंक प्राप्त किए। प्रोग्रेसिव घटना के आधार पर कपिल जोशी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर 15 बालिका वर्ग में सात राउंड खेले गए। इनमें अनन्या सांखला, अवंतिका जोशी, नेहल जैन तथा तोषिका जोशी ने साढ़े पांच-साढ़े पांच अंक हासिल किए। प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर अनन्या ,अवंतिका और नेहल क्रमशः पहले तीन स्थान पर रही। इस वर्ग में नैनसी बोड़ा, दिव्या ओझा, तनीषा पुरोहित, अन्वेषा व्यास तथा युक्ति पुरोहित ने पांच-पांच अंक हासिल किए।
फाउंडेशन अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य ने बताया कि सभी विजेताओं तथा अंदर-15 वर्ग के सभी खिलाड़ियों को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले नालंदा स्कूल में सायं 4 बजे होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान 6 वर्षीय सबसे छोटे शातिर सक्षम सिंह तथा 69 वर्षीय वरिष्ठ शातिर रामकिशन चौधरी को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतिम दिन आर्बिटर के रूप में डीपी छींपा, एसएन करनानी, उषा ओझा, तारा स्वामी तथा भानु जोशी ने सेवाएं दी। इस दौरान संस्था के दुर्गा शंकर आचार्य, विनीत व्यास मधुसूदन व्यास, हेमंत आचार्य, गिरिराज व्यास तथा अनंत नारायण व्यास आदि मौजूद रहे।


*



"हथाई"

‌दैनिक कंचन केसरी रै राजस्थानी हफ्तावार कॉलम "हथाई" में आप टाईप करयोड़ी मौलिक अप्रकाशित अप्रसारित रचना ईमेल jaipur@kanchankesari.in माथै भेज सको। - सं
‌#rajasthan, #rajasthani, #Bhasha, #bhashavibhag, #rajasthanistyle, #rajasthaniculture, #rajasthanistyle, #RajasthaniSong2023, #followvers 
*


       


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies