Type Here to Get Search Results !

वीडियो : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया








💃













👉

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया




बीकानेर 25 दिसंबर 2023 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई  गई। भाजपा संभाग मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


 इस दौरान वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। 

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और हमेशा हिंदी और राष्ट्र की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया और वह एक अजय राजनेता थे। अटल जी की जन्म जयंती अवसर पर इतना ही कहूंगा अटल जी एक महा मानव थे जब पहली बार धोती कुर्ता पहन कर संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया। 

विपक्ष के नाते जब भी इनको मौका मिला, हिंदी को बढ़ावा दिया, राष्ट्र  संस्कृति को बढ़ावा दिया।  कवि हृदय के साथ-साथ एक अजेय राजनेता भी थे। जिनका कोई आलोचक नहीं था ।

 देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का आशीर्वाद हमेशा भाजपा और देश की राष्ट्रवादी ताकतों के साथ रहा है। इसके साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारत में 25 राजनीतिक पार्टियों को जोड़कर एक सरकार बनाकर दिखाया। उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए भी शरमाते हैं, उस देश में 25 राजनीतिक पार्टियों को एक साथ जोड़कर सरकार बनाकर दिखाना यह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की ताकत को दर्शाता है। 

इस पुण्य आत्मा को हम शत-शत प्रणाम करते हैं और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हमें इसी प्रकार मिलता रहे। 

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनके जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण- कण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका उद्धघोष था हम जीएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो तो देश के लिए। इस पावन धरती का कंकर-कंकर शंकर है, बिंदु बिंदु गंगाजल है. भारत के लिए मैं हंसते हंसते प्राण न्यौछावर करने में गर्व की अनुभूति करूंगा। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पोखरण में अणु परीक्षण करके विश्व को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था। 

कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने तथा उसे पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे अग्रिम चौकी तक गये थे।


आज के कार्यक्रम में प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम सुंदर पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, दीपक पारीक, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, स्वाई सिंह तंवर, देवीसिंह शेखावत, रामकरण नाथ सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, कोशल शर्मा, अनु सुतार, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, डूंगरसिंह तेंनदेसर, देवकिशन मारू, जतिन सहल, रमजान अब्बासी, अशोक मीणा, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, राजश्री कच्छावा, उपासना जैन, सरिता नाहटा, राजू जोशी, परी वर्मा, बनवारी शर्मा, राम कुमार व्यास, श्याम सुंदर शर्मा, कुंदन सिंह राठौड़, अनिल हर्ष, विक्रम राजपुरोहित, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सुरेश भसीन, दीपक यादव, किशोर आचार्य, विमल पारीक ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।




*



"हथाई"

‌दैनिक कंचन केसरी रै राजस्थानी हफ्तावार कॉलम "हथाई" में आप टाईप करयोड़ी मौलिक अप्रकाशित अप्रसारित रचना ईमेल jaipur@kanchankesari.in माथै भेज सको। - सं
‌#rajasthan, #rajasthani, #Bhasha, #bhashavibhag, #rajasthanistyle, #rajasthaniculture, #rajasthanistyle, #RajasthaniSong2023, #followvers 
*


       


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies