Type Here to Get Search Results !

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: पहले दिन संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर डेढ़ सौ खिलाड़ियों में 53 महिला खिलाड़ी शामिल








💃

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: पहले दिन संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर
डेढ़ सौ खिलाड़ियों में 53 महिला खिलाड़ी शामिल








captain_jack_sparrow___vectorHello, my name is Bahubhashi. I'm a 65 year old Freelancer Journalist from the Bharat.
Learn More →





👉

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता:  पहले दिन संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर
डेढ़ सौ खिलाड़ियों में 53 महिला खिलाड़ी शामिल

बीकानेर, 24 दिसंबर। रंगीला फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल लेखक और समीक्षक स्व. झंवरलाल व्यास रंगीला की स्मृति में 17वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को नालंदा स्कूल में प्रारंभ हुई। पहले दिन अंडर 15, अंडर 19 तथा सीनियर वर्ग में विभिन्न शातिर संयुक्त बढ़त पर रहे।


प्रतियोगिता संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि अंडर 15 पुरुष वर्ग में आर्यनील पुरोहित, आयुष्मान ओझा, मधुर स्वामी, लक्ष्य हर्ष, मानवेंद्र सिंह कपिल जोशी एवं विश्वास जोशी तथा अंडर 15 महिला वर्ग में अनन्या सांखला, अन्वेषा व्यास तथा अवंतिका जोशी ने तीन-तीन अंक हासिल किए। 

वहीं अंडर-19 पुरुष वर्ग में दक्ष सिंह, निखिल जनागल तथा हरमन सिंह और अंडर 19 महिला वर्ग में मिताली व्यास तथा युक्ति हर्ष ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर संयुक्त बढ़त पर रहे।


उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में आकाश स्वामी, हर्षवर्धन सिंह परिहार तथा दीवान सिंह राठौड़ ने सभी दो-दो मुकाबले जीतकर पहले दिन संयुक्त बढ़त बनाई।

 इससे पहले वरिष्ठ शातिर रामकिशन चौधरी (69 वर्ष) तथा आर्बिटर रामकुमार ने मोहरे चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में लगभग 150 शातिर भाग ले रहे हैं। इनमें 53 महिला शातिर भी हैं। प्रतियोगिता में 6 वर्षीय सक्षम सिंह सांखला और साढ़े छह वर्षीय शिवम छिपा और जीविका पवार भी प्रतियोगिता में भागीदारी निभा रहे हैं।


पहले दिन के खेलों में आर्बिटर के रूप में डीपी छींपा, एसएन करनानी, उषा उपाध्याय तथा भानु आचार्य ने भागीदारी निभाई। इस दौरान खेल लेखक स्वर्गीय झंवरलाल व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रंगीला फाउंडेशन के संरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य, अध्यक्ष बसंत आचार्य, रोहित व्यास, मधुसूदन व्यास, राजेंद्र व्यास, विकास छंगाणी, विनीत व्यास, अंशुमान आचार्य तथा अनंत नारायण व्यास आदि मौजूद रहे।

*



"हथाई"

‌दैनिक कंचन केसरी रै राजस्थानी हफ्तावार कॉलम "हथाई" में आप टाईप करयोड़ी मौलिक अप्रकाशित अप्रसारित रचना ईमेल jaipur@kanchankesari.in माथै भेज सको। - सं
‌#rajasthan, #rajasthani, #Bhasha, #bhashavibhag, #rajasthanistyle, #rajasthaniculture, #rajasthanistyle, #RajasthaniSong2023, #followvers 
*


       


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies