Type Here to Get Search Results !

राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित


















राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित



बीकानेर 

तीसरे पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 31 दिसम्बर, 2023 तक राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004 के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।

 इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा। 


चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह - ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies