भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, बरसाए फूल बाजारों में लोगों ने भी पुष्प वर्षा से नड्डा का किया स्वागत, ग्रामीण झूमे उठे
उदयपुर राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सोमवार को रोड शो आयोजित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में जोश देखा गया।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सब एक ही ड्रेस कोड में थी। रोड शो में आगे कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा की टीम केसरिया ड्रेस में नड्डा और मोदी के नारे लगाते चल रही थी। महिलाओं के साथ ही पीछे भाजपा की टीम और पार्षदों के साथ पास के गांव से आए लोग शामिल थे।
जेपी नड्डा खुली गाड़ी में थे और नड्डा लोगों पर फूल बरसाते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने भी पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। चौराहा पर जेसीबी लगाकर फूल बरसाए गए।
रोड शो को लेकर रथ को अच्छे से सजाया गया। उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कटआउट लगाए गए।
मार्ग में सजावट की गई और पुष्प वर्षा के प्रबंध भी किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता झूमते हुए चल रहे थे। शहर और
ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी व नडडा के पक्ष में नारे लगाते चल रहे थे।
ये शो 🖕उदयपुर में टाउनहॉल के नगर निगम प्रांगण से शुरू हुआ। सूरजपोल, बापू बाजार, बैंक तिराहा, देहलीगेट, अश्विनी बाजार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस रोड शो को लेकर एक दिन पहले जो रूट बना उसमें रथ सूरजपोल चौराहा, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर होते हुए हाथीपोल पहुंचना तय था, लेकिन शहर के भीतरी भागों में तार होने से और रथ के ऊंचा होने से मार्ग में बदलाव किया गया।
उदयपुर, कंचन केसरी
write views