Type Here to Get Search Results !

जहां भाजपा की पैठ कम, वहां अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम भाजपा शहर देहात की संगठनात्मक संयुक्त बैठक हुई



*खबरों में...*🌐

जहां भाजपा की पैठ कम, वहां अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम 
भाजपा शहर देहात की संगठनात्मक संयुक्त बैठक हुई
                                                                                      
                    भाजपा जिला बीकानेर देहात व ‘शहर की संगठनात्मक बैठक भाजपा संभाग कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री  चन्द्रशेखर जी उपस्थित रहे। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी व ‘शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता मे आयोजित हुई सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक की ‘शुरूआत की।

                     संगठनात्मक समीक्षा बैठक दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में पार्टी की समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसके बाद दूसरे सत्र में देहात व ‘शहर मण्डल अध्यक्षो व विस्तारको की बैठक हुई, जिसमे मंडल के कार्य एवं बूथ और पन्ना प्रमुखों के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई

               संगठन महामंत्री ने कहा की हर स्तर के कार्यकर्ता का अपना महत्व है, लेकिन बूथ व मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है। प्रत्येक बूथ गांव, जाति, समाज एवं वर्ग विशेष में जहां भाजपा की पैठ कम है, वहा अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम है। अपने संगठन को बूथ से मंडल तक मजबूत करना मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है।

                प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा बूथ व गाव में जो नए लोग जुड़े, उनका विकास कर उन्हें संगठन के योग्य बनाना, हमारे संगठन पद्धति को सिखा कर योजना एवं कार्यक्रमों को निचले स्तर तक क्रियान्वयन करना महत्वपूर्ण है। मंडल की नियमित मासिक बैठक सुनिश्चित हो। हर बूथ पर संगठन का ठीक प्रकार से संचालन व चर्चा करने से कार्यकर्ता की सहभागिता होती है।

                बैठक में ‘शहर व देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत, काशीराम जाखड़, पुर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विश्वनाथ मेघवाल, अखिलेश प्रताप सिंह डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्व,मोहनलाल ढाल,मोहन सुराणा,अनिल ‘शुक्ला,नरेश नायक, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रधान ममता बिरडा, मुमताज अली भाटी,नारायण चौपडा, रमजान अब्बासी,अविनाश जोशी, महावीर रांका,कानाराम गोदारा,देवकि शन मारू, जसोदा गहलोत व देहात व ‘शहर भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष व विस्तारक उपस्थित रहे।

                                         

                                                




औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies