Type Here to Get Search Results !

अपने चरित्र को ब्रांड बनाएं - सुबुही खान, सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता, विवेकानंद सन्देश यात्रा का बीकानेर पड़ाव - 2




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:











औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️   


अपने चरित्र को ब्रांड बनाएं -  सुबुही खान, सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता 
युवा वह है जो प्रतिदिन आकाश को छूना चाहता है - स्वामी विमर्शानंदगिरी
रन फॉर विवेकानंद मैराथन, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी
विवेकानंद सन्देश यात्रा का बीकानेर पड़ाव - 2

 19 दिसम्बर I बीकानेर 
18 दिसंबर को प्रातः रन फॉर विवेकानंद में पांच सौ से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। जिला पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ की शुरुआत की । प्रतिभागियों को टी शर्ट, प्रमाण पत्र दिए गए। 
दोपहर में आदर्श विद्या मंदिर जय नारायण व्यास कॉलोनी में विमर्श का आयोजन हुआ । शाम को रविन्द्र रंगमंच पर युवा भारत और स्वामी विवेकानंद विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता सुबुही खान थी। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही, डॉ. दिव्या जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

विवेकानंद सन्देश यात्रा का बीकानेर पड़ाव

सुबह रन फॉर विवेकानंद मैराथन का आयोजन तथा शाम को संगोष्ठी में सुबूही खान ने किया संबोधित


राष्ट्र जागरण अभियान की समन्वयक एवं उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता सुबूही खान ने कहा की युवा और किशोरों को अपने जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए तभी वे आगे बढ़ पाएंगे I उन्होंने वस्तुओं में ब्रांड्स ढूँढने की बजाय अपने चरित्र को ब्रांड बनाने की अपील की I


 खान रविवार को बीकानेर में विवेकानंद सन्देश यात्रा के दूसरे दिन रविन्द्र रंगमंच में आयोजित “युवा भारत और स्वामी विवेकानंद” विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहीं थी I उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सर्वधर्म सम्मलेन में भगवा वस्त्र पहनकर वहां मौजूद पूरी दुनियाभर के धर्मगुरुओं को भारत की ओर देखने, समझने और जानने को मजबूर कर दिया I 

उन्होंने कहा कि भारत के विश्वगुरु होने का आधार उसकी प्राकृतिक सम्पदा एवं आध्यात्मिक एकता रहा है, इसलिए हमें फिर से प्राकृतिक सम्पदा एवं आध्यात्मिक शक्ति का समन्वय करना होगा तभी हम उस स्वरुप को प्राप्त कर पाएंगे I खान ने अपने व्यक्तव्य के दौरान धर्म, सम्प्रदाय, संस्कृति, राजनीती जैसे विषयों पर कई प्रसंगों के साथ चर्चा की, तो उन्होंने वेद, पुराण, उपनिषद, गीता, रामायण, महाभारत को आज के समय में जानने और समझने की अपील भी की I 


उनके व्यक्तव्य के तुरंत बाद उनकी मांग पर बजाये गए “स्वाभिमान देश का” गीत ने सभी का मन मोह लिया I संगोष्ठी में शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरी ने उपस्थित लोगों से अपने अन्दर के विवेकानंद को जगाने का प्रयास करने पर बल दिया I उन्होंने कहा की युवा वह है जो प्रतिदिन आकाश को छूना चाहता है, कुछ नया करना चाहता है I युवा की उर्जा का सदुपयोग करने की कला माता-पिता एवं गुरु को आनी चाहिए I

 डॉ. दिव्या जोशी ने केंद्र का परिचय तथा बीकानेर कार्यस्थान की यात्रा का विवरण दिया I प्रचारक नन्दलाल जोशी व कार्यकर्ता सुरेश के गीत “मन मस्त फकीरी धारी है” गीत के सब ने सुर से सुर मिलाया I 


यात्रा के समन्वयक रितेश अरोड़ा ने मंच पर आसीन स्वामी विमर्शानंदगिरी, व्यवसायी एवं सन्देश यात्रा की प्रांतीय समिति के सदस्य सुभाष मित्तल, अधिवक्ता सुबूही खान का धन्यवाद ज्ञापित किया I कार्यक्रम का सञ्चालन सुहानी शर्मा ने किया I


सांय 5 बजे रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित संगोष्ठी से पूर्व दोपहर 12 बजे से भारतीय आदर्श विद्या मंदिर, व्यास कॉलोनी में आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय, व्यक्तित्व एवं विचारों पर चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ I प्रात: 08:00 बजे से रन फॉर विवेकानंद मैराथन का आयोजन किया गया I इस मैराथन की शुरुआत जिला पुलिस महानिरीक्षक  ओम प्रकाश ने हरी झंडी दिखा कर की। 

इसमें बीकानेर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 650 से अधिक युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया यह मैराथन वृद्धजन भ्रमण पथ से शुरू होकर पीबीएम हॉस्पिटल, तुलसी सर्किल, कलेक्ट्रेट से होती हुई वापस वृद्धजन भ्रमण पथ पर पहुंची I 

युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था सुबह 6:30 बजे से गहमागहमी शुरू हो गई और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  होने के बाद भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़ लगी रही यहां तक कि आई.जी. द्वारा ऑफ करने के बाद भी लोग रजिस्ट्रेशन के लिए तत्पर दिखाई दिए I 

मैराथन संयोजक डॉ. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस मैराथन में इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर तथा डूंगर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया । 

एम.एस. कॉलेज, बी.जे.एस. रामपुरिया कॉलेज, तीरंदाजी संगठन, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय, अखाड़ा क्लब, ई.सी.बी., हिमालय परिवार आदि अनेक विद्यालयों महाविद्यालयों व संगठनों के युवक-युवतियों ने भाग लिया I इसमें अनिल जोशी, दीपिका बोथरा, सीमा व्यास, दीपा व्यास, एमएस कॉलेज की व्याख्याता रेनू व विवेकानंद केंद्र बीकानेर के युवा कार्यकर्ताओं वैभव, तरुण, लक्ष्य, दीपा, जिज्ञासा, गीतिका, संजय तथा रघुवीर के सक्रिय सहयोग और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही, डॉ. दिव्या जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies