✴️
🔆
*खबरों में बीकानेर*
✍️
धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 20 दिसम्बर से
धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन
बीकानेर। छठा धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 20 दिसम्बर से स्थानीय धरणीधर मैदान में शुरू होगी। जिसके बैनर का विमोचन शहर के अलग अलग लोगों द्वारा किया गया।
धर्मेन्द्र गोल्ड कप समिति के मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी कल्ला साहब, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित,समाजसेवी रामकिशन आचार्य, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी,तनु काका,आनंद जोशी,रासबिहारी जोशी,किशन ओझा,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक केशव पुरोहित,आशुतोष पुरोहित,आशीष किराडू,गौरीशंकर छंगाणी व देवेंद्र पुरोहित ने प्रतियोगिता बैनर का विमोचन किया।
वही समिति अध्यक्ष कृष्णचंद पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 23 दिसम्बर को होगा।
write views