खबरों में बीकानेर
श्राद्ध पक्ष को समर्पित रही राष्ट्रीय कवि चौपाल की साहित्य सभा
कांटो से घिरा रहता है फिर भी खिला रहता है
एक दिन तस्वीर में सिमट जाओगे
बीकानेर 11 सितंबर 2022
राष्ट्रीय कवि चौपाल की 379 वीं साहित्य सभा श्राद्ध पक्ष को समर्पित रही आज के कार्यक्रम के सभाध्यक्ष बी एल नवीन मुख्य अतिथि नेमचंद गहलोत व विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा वर्मा थीं।
कृष्णा वर्मा ने वर दे वर दे वीणा वादिनी निज करूणा से आंचल भर दे सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुभारंभ किया।
श्रीमती कृष्णा वर्मा ने माँ बाप से बढकर दुनिया में नहीं कोई खजाना, किशननाथ खरपतवार ने कांटो से घिरा रहता है फिर भी खिला रहता है, राजाराम स्वर्णकार ने मातृ भूमि की चरण वंदना करते बडा़ हुआ हूँ, नेमचंद गहलोत ने गोरख धंधो देखा देखी सबने भा़वै, नासीर जेदी ने देखिए क्या से क्या हो गया आदमी, बी ऐल नवीन ने मैंने चान्द और सितारों से तमन्ना की थी गीत सुनाकर साहित्य सदन का मन मोह लिया।
क़ासिम बीकानेरी ने उसूलों के लिए ये दिल तो क्या हम जान भी देंगे, कैलाश टाक ने ऊंची भीतियां पक्की रिता दम घूटे घुटाइये नाहीं, लीलाधर सोनी ने पावन भारत भूमि महान, कैलाश चारण ने औ तो झूठो रे संसार, राजकुमार ग्रोवर ने जो चले गए इस दुनिया से , शमीम अहमद ने श्री ॐ नमो नमः शानदार स्तुति सुनाई, महबूब अली ने तेतीस कोटि देवी देवता को पूजा, सर्वोच्च महता गाय की
रामेश्वर साधक ने ...! एक दिन तस्वीर में सिमट जाओगे।
आज विलक्षण सरस्वती सभा में कई गणमान्य सुधिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सरस संचालन क़ासिम बीकानेरी ने किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...