Type Here to Get Search Results !

राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण समारोह


खबरों में बीकानेर











🇮🇳





🙏







✍️

राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण समारोह

bikaner 21–8–22
राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। राती घाटी युद्ध में विजय पर हर बीकानेरी को गर्व – राजेश चुरा यह राष्ट्रीयता की विजय का युद्ध – डॉ. राजेंद्र जोशी
आज श्री पंच मंदिर में राती घाटी समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विचार रखते हुए प्रमुख अतिथि उद्योगपति, समाजसेवी श्री राजेश जी चुरा ने कहा कि राती घाटी युद्ध में विजय पर हर बीकानेरी को गर्व। इस युद्ध का वर्णन रोमांचकारी है। हम सभी को यह गौरव गाथा जन–जन तक पहुंचानी चाहिये।
प्रमुख वक्ता डॉ. राजेंद्र जोशी ने कहा कि यह राष्ट्रीयता के लिए लड़ा गया युद्ध था। छोटे से बीकानेर राज्य ने अजेय माने जाने वाले मुगलों को हराकर काल के प्रवाह को पलट दिया।
श्री जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि मरुधरा की 36 कॉम और राजस्थान के सभी राजवंशों द्वारा लड़ा गया यह जन युद्ध था।
इसके बाद प्रमुख अतिथि श्री राजेश चुरा ने नवीन कार्यकारिणी (वर्ष 2021–22) के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
सर्वप्रथम श्री नरेंद्र सिंह बीका ने अध्यक्ष पद की शपथ ली बाद में सर्व श्री पुरुषोत्तम लाल सेवक, प्रदीप सिंह चौहान उपाध्यक्ष, ओम नारायण श्रीमाली महामंत्री, डॉ. राजेंद्र जोशी शैक्षिक प्रभारी, डॉ. राजशेखर पुरोहित शिक्षा सदस्य, कृष्ण कुमार चांडक वित्त समिति सहित भीम सिंह राजपुरोहित, किशोर बांठिया, शिक्षाविद जेठाराम गहलोत, भंवर सिंह बीका और मुरलीधर बीठू आर. पी. एस. रि. ने कार्य समिति सदस्य का पद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सर्व श्री रामसिंह भाटी पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कन्हैयालाल सुथार योगाचार्य, महेश श्रीमाली, गौरी शंकर गहलोत, श्याम सुंदर शर्मा, देवेंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे। संयोजन डॉ. राजशेखर पुरोहित ने किया ।
         









10

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies