Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

8 दिन बाद शुरू होने वाला है विश्व युद्ध?

खबरों में बीकानेर










*औरों से हटकर सबसे मिलकर*












*बीकानेर डेली न्यूज*




*बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻


8 दिन बाद शुरू होने वाला है विश्व युद्ध?

नई दिल्ली। क्या 8 दिन बाद विश्वयुद्ध की शुरुआत होने वाली है दरअसल यूक्रेन पर अमेरिका के एक बयान से खलबली 
मच गई है। अमेरिका ने आशंका जताई है कि 20 फरवरी से पहले रूस यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर सकता है। इस बीच ब्लैक सी
में रूस के 30 जहाज युद्धाभ्यास के लिए उतर गए हैं। तनाव बढ़ता देख अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देने को कहा है। 

रूस ने ब्लैक सी में शुरू किया युद्धाभ्यास

एक तरफ यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस अपने सैनिकों को तैनात कर रहा है। वहीं अमेरिका यूक्रेन की मदद और रूस को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। रूस भले ही कहे कि उसका यूक्रेन पर हमले का कोई प्लान नहीं है लेकिन अपने मित्र देशों के साथ उसने युद्धाभ्यास जारी रखा है।

क्रीमिया प्रायद्वीप के पास ब्लैक सी में रूस की नेवी ने 30 से अधिक जहाजों के साथ युद्धाभ्यास करना शुरू कर दिया है। रूस
के युद्धाभ्यास में एक से बढ़कर एक घातक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रूस का ये युद्धाभ्यास उसे चुनौती देने वालों
देशों के लिए ट्रेलर है। शायद रूस ये दिखाना चाह रहा है कि वो किसी भी मायने में सुपरपावर से कम नहीं है. एक तरह से रूस का ये शक्ति प्रदर्शन है। 

यूक्रेन के तीन ओर रूसी सेना का घेरा

खबरों की मानें तो रूस ने तीन तरफ से यूक्रेन को घेर रखा है। रूस ने इंटरनेशल वॉटर से जुड़े यूक्रेन के सारे कनेक्शन काट दिए हैं। हालांकि इस बीच यूक्रेन पर हमला करने की किसी
भी योजना से इनकार करते हुए कहा रूस ने कहा है कि वो नाटो की आक्रामकता के खिलाफ अपनी सुरक्षा बनाए हुए है। रूस
के दावों से अलग अमेरिका ने यूक्रेन पर खतरे की घंटी बजा दी है। अमेरिका ने कहा है कि रूस अब किसी भी दिन यूक्रेन पर हमला बोल सकता है और बमबारी कर सकता है। अमेरिका के मुताबिक यूक्रेन बॉर्डर पर 1 लाख से अधिक रूसी सैनिक जमा हैं। अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस 20 फरवरी को बीजिंग
विंटर ओलिंपिक खत्म होने का इंतजार नहीं करेगा. वह उससे पहले ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से यूक्रेन से कुछ राजनयिकों को निकालने के
फैसले के बाद ही रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला किया। हालांकि, अफसरों ने यह नहीं बताया कि यूक्रेन से निकाले जाने के बाद यह अफसर कहां तैनात किए जाएंगे।






C P MEDIA युगपक्ष 







Post a Comment

0 Comments