Type Here to Get Search Results !

Bikaner कर्मचारियों ने निकाला विशाल कैंडल मार्च

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*















✍🏻

Bikaner कर्मचारियों ने निकाला विशाल कैंडल मार्च

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन(NMOPS)के आह्वान पर संघर्ष का संकल्प लेकर कर्मचारियों ने निकाला विशाल कैंडल मार्च।*
*आर पार के आंदोलन पर जाने का लिया संकल्प*

Bikaner 
 राजस्थान के सभी कर्मचारियों ने NMOPS के बैनर तले NPS के उन्मूलन तथा पुरानी पेंशन बहाल करवाने तक संघर्षरत रहने के लिए संकल्प लेकर राज्य के सभी जिला व उपखंड मुख्यालयों पर विशाल कैंडल मार्च निकालकर नई अंशदाई पेंशन योजना का विरोध किया। इसी क्रम में आज बीकानेर जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों ने भारी संख्या में कर्मचारी मैदान में एकजुट होकर कर्मचारी मैदान से शहीद स्मार्क तक विशाल कैंडल मार्च निकालकर NPS योजना का विरोध किया।
 आज के प्रदर्शन में राजस्थान के सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया।
 कैंडल मार्च से पहले कर्मचारी मैदान में एकजुट होकर सभी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के मंच पर पुरानी पैशन बहाली तक अनवरत संघर्ष का संकल्प लिया।
 संकल्प सभा को संबोधित करते हुए NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष कोजाराम सियाग ने कहा कि देश भर में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक व अरुणाचल से लेकर गुजरात तक NPS के विरोध में एक बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा हो गया है,आज देशभर की अलग अलग राज्य सरकारें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गम्भीरता से विचार कर रही है।  NMOPS ने पूरे देश में पैंशन आंदोलन की लहर चला दी है,अब इस कैंडल मार्च के साथ ही 2022 में राजस्थान में भी निर्णयाक संघर्ष का आगाज हो गया है।
NMOPS के प्रदेश सचिव महिपाल चैधरी ने NPS को कर्मचारियों के भविष्य को तबाह करने वाली योजना बताया व एकजुट संघर्ष की अपील की।
कैंडल मार्च में जिला संयोजक देवेंद्र जाखड़,कर्मचारी नेता भंवरलाल पोटलिया, किशोर पुरोहित,रणजीत कछावा,शिवशंकर गोदारा, धन्नाराम नैण, अनिल जोशी, संजय पुरोहित,गिरधारी गोदारा, हुकमाराम जोरड़, मोहर सिंह, रोहिताश कांटिया, सुशील यादव, टोडाराम गोलिया, श्रवण पुरोहित,रवि आचार्य,महेश तंवर, केशरी चंद जनागल, सुमन ओझा, मोहम्मद मूसा, बबीता बिश्नोई, छउवचे के संभाग संयोजक महेंद्र भंवरिया,कर्मचारी नेता धन्नाराम नैण,धूमल भाटी, भजनलाल बिश्नोई, ललित गोदारा, भंवरलाल कोलासर,राजेश कड़ेला,सुभाष आचार्य, यतीश वर्मा, साजिद अली पड़िहार ने भाग लिया।





C P MEDIA







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies