Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 98 वें जन्मदिवस पर विभिन्न जगह हुए आयोजन

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻

किसान हितैषी व विकास पुरूष थे चौधरी भीमसेन*


पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 98 वें जन्मदिवस पर विभिन्न जगह हुए आयोजन


*बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित की*


बीकानेर, 5 जनवरी। दूर तक फैले रेत के समंदर में दशकों पूर्व हरियाली लाने का सपना संजोया और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार भी किया। खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक शिक्षा का उजियारा लाने में किसान नेता भीमसेन चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने बुधवार को बीकानेर में भीमसेन चौधरी’ सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 98 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में बुधवार को उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में भीमसेन चौधरी ने एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई। यही नहीं भीमसेन चौधरी ने सर्व समाज को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया. ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी पवित्रमना भीमसेन चौधरी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले नापासर ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना और रामनाम संकीर्तन करवाया। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


*यह गणमान्य रहे मौजूद*

श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी अजय शर्मा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर देवेंद्र चौधरी, उरमूल डेयरी के चेयरमैन नोपा राम जाखड़, एडीपीसी समसा हेतराम सहारण , महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़ , 
पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, पूर्व उप प्रधान अजय गौड़, श्रीराम तर्ड, जिला परिषद सदस्य रामधन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शेरुशाह, पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद चौधरी, सूरत सिंह पुरा सरपंच मूलाराम चौधरी , सरपंच पलाना रामगोपाल, सरपंच दाउदसर सफी मोहम्मद, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कुकणा,राजेन्द्र भार्गव, शिवदान मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल गौड़, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डीसी गहलोत, पूर्व आरएएस अधिकारी सुभाष चौधरी, एडवोकेट सत्यपाल सहू,
डॉक्टर सुभाष गोस्वामी, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक जयदीप सिंह जावा, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से डॉ राहुलराज चौधरी, डॉक्टर ओम प्रकाश जाखड़ व शिक्षक नेता पृथ्वीराज लेगा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व बीकानेर के गणमान्य जन मौजूद रहे.

एसकेआरएयूः पूर्व मंत्री स्व. भीमसेन चौधरी को अर्पित की पुष्पांजलि

बीकानेर, 05 जनवरी। पूर्व मंत्री स्व.भीमसेन चौधरी के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को भीमसेन चौधरी किसान गृह (स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्व. भीमसेनजी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया गया। कुलपति महोदय ने कहा कि उन्हे कृषक हितैषी कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा। स्व चौधरी जीवनपर्यंत किसानों के उत्थान ने के लिए कार्य किया और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ सुभाष चन्द्र, निदेशक अनुसंधान डॉ पी.एस. शेखावत, वित्त नियंत्रक श्री पवन कुमार, डॉ आर.के.वर्मा, ओएसडी इंजी. विपिन लड्ढा एवं किसान घर प्रभारी डॉ एन.के. पारीक सहित स्टाफ उपस्थित रहा



C P MEDIA







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies