Type Here to Get Search Results !

देखें वीडियो - पूर्व मंत्री भाटी की सीधी सट्ट - आज गिरफ्तार हुए लोगो की तुरंत रिहाई हो 6 को धरना

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻


देखें वीडियो - पूर्व मंत्री भाटी की सीधी सट्ट - आज गिरफ्तार हुए लोगो की तुरंत रिहाई हो 
6 को धरना




कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न,6 को धरना कचहरी में - भाटी

आज गिरफ्तार हुए लोगो की तुरंत रिहाई हो - भाटी 


बीकानेर 4 जनवरी 2021 - पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी के आह्वान पर छः जनवरी को NH- 15 पर प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के सम्बंध में एक आवश्यक बैठक आज दोपहर किल्चु हाऊस नाल में बुलाई गई !!

भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि पूर्व मंत्री भाटी द्वारा गुरुवार 6 जनवरी को दिये जाने वाले धरने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा कर अलग अलग जिमेदारिया दी गई वंहा पहुंचे भाटी समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रख अपने जनप्रिय नेता के समक्ष रखते हुए कहा कि आए दिन जिले में होने वाली आपराधिक गतिविधियों को जानकारी देते हुए कहा कि पूरा जिला मानो नेतृत्वहीन है आपकी अगुवाई में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी !!

बैठक में प्रमुख रूप से जिले भर से आये भाटी समर्थकों में जयवीर सिंह भाटी (पूर्व प्रधान),ब्रजमोहन सिंह पड़िहार (पूर्व प.स.सदस्य),मनोहरलाल सियाग पलाना, राजेन्द्र सिंह किल्चु (पूर्व सरपंच),खींवसिह भाटी,पवन जोशी सरपंच,चतर सिंह पूर्व सरपंच,बजरंगसिंह भोलासर,जेठाराम कुम्हार गजनेर, मोहन सिंह नाल,दिलीपसिंह नाल,जयसिंह, मंगेजसिंह,गजेंद्र सिंह सरपंच सांखला बस्ती,मनोहर सिंह सियाणा सरपंच,भागीरथ मुण्ड पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो, देवेंद्र सिंह चारण,रमेश शर्मा पार्षद, मूला महाराज,गणपत सिंह सरपंच, शारदा भाट, एस. पी.पुरोहित, गायत्रीप्रसाद शर्मा,भगवती प्रसाद गौड, राजू राम महान खारी सरपंच,मघाराम पलाना,मदन सिंह भाटी बज्जू, देवीलाल चौधरी रणजीतपुरा, सुखसिंह मण्डाल,समुन्द्र सिंह गोगड़ियावाला, दुर्गाप्रसाद बिठनोक,प्रेमाराम कुम्हार, जोगसिंह हदा, लक्ष्मणसिंह नोखड़ा,दिनेश ओझा, आदि वक्ताओं ने भी पुरजोर आग्रह किया कि जिले में जिज़ तरह आपराधिक गतिविधिया बढ़ रही है पूरे जिले की जनता आपकी और मुंह बाये खड़ी है आप शीघ्र प्रशासन पर दबाव बनाकर पूरा जिला जो अशांत बन चुका है,शांतिप्रिय बनाने के लिए जनता आपका नेतृत्व चाहती है !!

बांठिया के अनुसार बैठक के पश्चात पूर्व मंत्री भाटी जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक से मिलकर गतवर्ष जिले में हुई आपराधिक गतिविधियों की सूची देकर आग्रह किया कि बीकानेर शहर में आज अपराधियों की संख्या में दिनोदिन व्रद्धि हो रही है जिसमे आम आदमी भयव्याप्त हो गया है,दिनदहाड़े गोलीकांड, लूट,अपहरण, फिरौती और बलात्कार के मामले हो रहे है प्रशासन मूक दर्शक होकर देख रहा जिसका खामियाजा बीकानेर जिले के नागरिक भुगतान पड़ रहा है !!

आज दिन में गिरफ्तार लोगो को तुरंत रिहा करने की बात पर पूर्व मंत्री भाटी ने कलक्टर,पुलिस अधीक्षक से कही, कलक्टर,पुलिस अधीक्षक
ने आश्वस्त किया कि गिरफ्तार हुए लोगो को तुरंत रिहा कर रहे है व भाटी द्वारा दी गई अपराधियों की सूची पर शीघ्र कार्यवाही कर 15 दिनों में की गई कार्यवाही अवगत करवा दी जाएगी !!

बांठिया ने बताया कि पूर्व मंत्री भाटी द्वारा गुरुवार को दिये जाने वाला धरना शहर में बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरित कर दिनांक 6 जनवरी गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे कचहरी परिसर में दिया जायेगा !!


C P MEDIA






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies