Type Here to Get Search Results !

युवा दिवस : साइकिल रैली सहित हुए अनेक आयोजन Youth Day: Many events including cycle rally

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐 

युवा दिवस : साइकिल रैली सहित हुए अनेक आयोजन
#Youth Day: Many events including #cycle rally

 ✍️ 






 🙏 मोहन थानवी 🙏




 
#Covid-19 #pm_modi #crime #बहुभाषी #Bikaner #novel #किसान #City #state #literature #zee
Khabron Me Bikaner 🎤



 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ 

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा बीकानेर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जयन्ती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर "बाबा रामदेव पार्क" मे स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया एवं बीकानेर शाखा के जिला संयोजक डॉ. दिव्या जोशी जी ने स्वामीजी के जीवन से युवाओ को प्रेरित किया तथा उपस्थित युवाओ को यह बताया कि स्वामी जी किस तरह पुरे विश्व पटल पर अपने देश और धर्म की पताका लहराई |एवं केंद्र के युवा प्रमुख तरुण जी राठी ने विवेकानंद केंद्र के समर्थ भारत पर्व के बारे में अवगत करवाया साथ ही बीकानेर शाखा के व्यवस्था प्रमुख वैभव जी सारस्वत ने केंद्र की हो रही गतिविधियों के बारे में बताया | इसी क्रम में केंद्र के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय युवा संघ के जिलाध्यक्ष तुषार जी आचार्य ने विवेकानंद केंद्र के 5 दिवसीय आवासीय शिविर यात्रा वर्तांत के बारे मे बताया एवं उपस्थित युवाओ ने श्रमदान किया| अंत में पुष्पलता दीदी ने सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया इसमे केंद्र के कार्यकर्ता दीपा, योगीता, जान्वि, शिवानी, उमा , करण व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

 *जिला कलेक्टर ने गौतम सेवा ट्रस्ट के नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का किया विमोचन* 
राष्ट्रीय युवा दिवस 
राजकीय डॅूंगर महाविद्यालय,बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ 12 जनवरी 2021 को मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जी.पी सिंह ने विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ.सत्यनारायण जाटोलिया, जिला समन्वयक डाॅ.नरेन्द्र कुमार, उपाचार्य डाॅ.शालिनी मूलचन्दानी, डाॅ. ए.के. यादव एवम् डाॅ. सध्या जैन ने भी माल्यापर्ण किया। उपाचार्य डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी ने युवाओं को विवेकानन्द जी के आर्देशों को अपनाने की बात कही। डाॅ.नरेन्द्र कुमार ने बताया की मानव मात्र की सेवा, सत्यवचन, अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक न रूकने की बात कहीं एवम् स्वयंसेवकों से विवेकानन्द जी को अपना आदर्श मानकर और प्रेरणा स्रोत बनाकर जीवन में आगे बढने की सीख दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॅा.सत्यनारायण जाटोलिया ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा बताया कि विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की पूर्ति के लिए मेहनत करें एवं हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्रेम भावना रखते हुए अपने आप की एक सुसंस्कारित युवा के रूप में पहचान समाज में बनाये तथा एक राष्ट्र के सुयोग्य नागरिक के रूप में उभरे तथा राष्ट्रहित में हमेशा आगे रहकर कार्य करें। श्री ओम प्रकाश ने स्वयंसेवकों को स्वामी जी के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उनके जीवन का ज्ञान कराया गया।

इसी कडी में मीडिया प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने स्वयंसेवकों को एक समक्ष युवा के रूप में आगे आकर स्वच्छ भारत अभियान में रोल माॅडल के रूप में उभरने का आह्वान किया तथा इस अभियान में अपनी बढ चढकर भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये जिसमें ललित बारूपाल ने छात्रों को स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग की बात कही। कार्यक्रम में डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ. देवेश खण्डेलवाल, डाॅ. सुरेन्द्रपाल मेघ, डाॅ.अरविन्द्र शर्मा, डाॅ. उज्जवल गोस्वामी, डाॅ. महेन्द्र थोरी, डाॅ. सुनिता गोयल, डाॅ. साधना भण्डारी, डाॅ. श्वेता नेहरा, डाॅ. मुक्ता ओझा, डाॅ. एम.डी. शर्मा एवम् स्वयम् सेवक मोहन बारूपाल, किशन, विजेन्द्र सिंह, शेरबाहदुर सिंह आदि उपस्थित रहें।

साईकिल रैली के माध्यम से किया विवेकानंद जी का स्मरण 
स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ गंगाशहर का आयाम 

बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के तत्वावधान में एक साईकिल रैली का आयोजन मंडल मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर स्थानीय संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी राणीदान उज्जवल मुख्य वक्ता थे। क्षेत्र के 5 पार्षद क्रमशः एडवोकेट सुशील सुथार, सुमन छाजेड़, रामदयाल पंचारिया, भंवरलाल साहू एवं शिवशंकर परिहार अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय संघ के प्रधान भवानीशंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभुदयाल गहलोत, जितेंद्र बालेचा, विनोद सिंह राजपुरोहित व कुमकुम गहलोत ने सभी अतिथियों का स्वागत स्कार्फ़ पहनाकर किया। सभी अतिथियों ने अपने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के प्रेरक जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित साईकिल रैली को सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगाशहर स्थानीय संघ कार्यालय से शुरू हो कर रैली चौरडिया चौक, 
गांधी चौक, गंगाशहर मुख्य बाजार, तेरापंथ भवन, कुम्हारों का मोड़, गोपेश्वर बस्ती, रानी बाजार, चौपड़ा कटला, सार्दुलगंज होते हुए मंडल मुख्यालय, बीकानेर पहुंची। रैली का निर्देशन सचिव प्रभुदयाल गहलोत व सह निर्देशन विनोद सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। इस रैली में श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल, संत श्री तुलछाराम महाराज पाठशाला व श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्काउट, गाईड, रोवर व रैंजर सम्मिलित हुए। रैली में शामिल होने वाले सभी संभांगियों का अतिथियों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल ने किया। स्वागत संबोधन प्रधान भवानीशंकर जोशी ने प्रस्तुत किया जबकि सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने आभार प्रकट किया।

आज दिव्यांग सेवा संस्थान में 12 जनवरी 2021 को महान दार्शनिक और भारत के अध्यात्म का डंका पूरे विश्व में बजाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती मनाई गयी मूक बधिर बालक बालिकाओं ने पुष्प अर्पित कर याद किया। 
               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जिला अध्यक्ष रोहिताश कांटिया ने कहां की स्वामी विवेकानंद के विचार देश के लिए इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उन्होंने देश और समाज को नई और विकासशील दिशा की ओर अग्रसर करने में अहम योगदान दिया था। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे और इसलिए उनकी जयंती देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। 
             सुरेश वाल्मीकि ने कहां की हिंदू धर्म औऱ आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है। विवेकानंद को धर्म और उसके आधुनिक स्वरूप को जानने की काफी उत्सुकता थी।
                रामचंद्र चिनिया ने कहां की 25 साल की आयु में विवेकानंद घर छोड़कर संन्यासी हो गए और धर्म की खोज करने लगे। उन्हें आध्यात्म के प्रति गहरी रुचि थी और इसकी जिज्ञासा शांत करने के लिए वो आध्यात्मिक बैठकों में हिस्सा लिया करते थे।
                    संस्थान प्रधान जेठाराम ने sign language स्वामी विवेकानंद की जीवनी बताते हुए कहा कि इनके विचार बहुत प्रेरणादायक हैं। जिन्हें अपनाकर आप खुद का ही नहीं बल्कि अपने समाज का भी बेहतरीन तरीके से विकास कर सकते हैं। यह विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं। 
               इस अवसर पर साहिल अब्बासी, कुमकुम प्रजापत, ओमप्रकाश, मानव, सचिन, भंवरलाल जी पुजारी आदि मौजूद रहे।
 📒 CP MEDIA 





 🙏 मोहन थानवी 🙏 


 📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com





 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies